Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
वेर्स्टन आउटफिट में शिल्पा शेट्टी ने जमकर दिए बोल्ड पोज, फैंस बोले बॉलीवुड की किम कार्दशियन
शिल्पा शेट्टी बी टाउन में अपनी फिटनेस और स्टाइलिश अवतार के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने कमबैक को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हंगामा 2.0 से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा हैं। शिल्पा शेट्टी वेर्स्टन आउटफिट से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट को कॉन्फिडेंट के साथ कैरी करती हैं।

एक्ट्रेस अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से बिलकुल भी नहीं डरती हैं। शिल्पा के फैशन सेंस और फिटनेस को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपना बोल्ड लुक शेयर किया है। चलिए एक नजर डालते हैं उनके आउटफिट पर।

लेटेक्स स्कर्ट और क्रॉप टॉप में शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को बी टाउन में स्टाइल आइकन के तौर पर जाना जाता है। शिल्पा किसी भी आउटफिट को बेहद स्टाइलिश अंदाज में कैरी करती हैं। शिल्पा शेट्टी के इस लुक की बात करें तो शिल्पा न्यूड सेड लेटेक्स स्कर्ट के साथ मैरुन कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ हैं। इस बॉडीकॉन स्कर्ट में शिल्पा अपना फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। क्रॉप में डीप नेकलाइन उनके लुक बेहद खास बना रहा है। एक्ट्रेस ने आउटफिट के साथ सिंपल मेकअप कैरी किया हुआ हैं। लाइट मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक में शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लुक को सिंपल रखने के लिए एक्ट्रेस ने एक्सेसरीज कैरी नहीं की हैं। मैसी वेव्स हेयरस्टाइल में शिल्पा बेहद स्टनिंग लग रही हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा के इस लुक को किम कार्दशियन लुक के साथ कंपेयर किया जा रहा है।

सिक्विन ड्रेस में शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी के इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस मैरुन कलर की सिक्विन ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। एकदम फिटिंग और स्लिट ड्रेस में शिल्पा जमकर अपना फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। वन शोल्डर ड्रेस के साथ शिल्पा ने हाई हील कैरी की हुई हैं। लाइट मेकअप वेवी हेयर स्टाइल में शिल्पा शेट्टी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सिक्विन पैंट में शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी के लेटेस्ट लुक की बात करें तो एक्ट्रेस सिक्विन पैंट और ब्लैक क्रॉप टॉप में अपना फिगर फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। ब्लैक क्रॉप टॉप में डोरी पैटर्न डिजाइन शिल्पा के लुक को बोल्ड बना रहा हैं। शिल्प पैंट और क्रॉप टॉप में अपनी पतली कमर जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। लाइट मेकअप और खुले बालों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
