Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अर्पिता मेहता की ड्रेस में सोनाक्षी सिन्हा या शिल्पा शेट्टी...कौन लग रहा था ज्यादा खूबसूरत?

आज भारतीय फैशन में जो भी बदलाव आया है उसका सारा श्रेय भारतीय अभिनेत्रियों को जाता है। हर बार ग्लैमरस अवतार में दिखने वाली ये एक्ट्रेसेस खुद को स्टाइलिश साबित करने में सफल हो ही जाती हैं।
शिल्पा शेट्टी और सोनाक्षी सिन्हा उन दो एक्ट्रेसेस में से हैं जो हर बार खुद को फैशन और स्टाइल के मामले में सबसे आगे पेश करने में सफल हो ही जाती हैं। इस बार इन दोनों की खूबसूरत एक्ट्रेसेस ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सभी को एक बार फिर से चौंका दिया है। इस बार इनका फ्लोरल लुक आपको दीवाना बना देगा।

मुंबई में अपने एक नए रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा देसी लुक में काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। अर्पिता मेहता की डिज़ाइन की गई फ्लोरल ड्रेस में सोनाक्षी की खूबसूरती और भी ज्यादा निखरकर सामने आ रही थी। सोना ने लेस अव नैक एंब्रॉयड्री किया हुआ टॉप और फ्लोरल प्रिंट का लहंगा पहन रखा था और इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग केप दुपट्टा भी ले रखा था। इस ब्लैक लुक में सोनाक्षी गजब की खूबसूरत लग रहीं थीं। मेकअप आर्टिस्ट नीलेश परमार ने सोनाक्षी के मेकअप में विंग्ड आईज़, स्ट्रॉन्ग् आईब्रोज़, पेल पिंग लिप्स और गालों को हाइलाइट किया था। इसके साथ सोनाक्षी ने टैसल ईयर रिंग और कॉकटेल रिंग पहनी हुई थी।
वहीं दूसरी और बी टाउन की हॉट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टोरंटो में भारतीय झंडा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया। शिल्पा ने भी अर्पिता मेहता का फ्लेरल ड्रेस पहना था। शिल्पा ने फ्लोरल एंब्रॉयड्री टॉप के साथ सोनाक्षी की ही तरह टैसल्ड नैकलाइन पहना था और इसके साथ मैचिंग फुल लैंथ केप ले रखा था।

शिल्पा और सोनाक्षी लुक में सिर्फ एक चीज़ ही अलग थी और वो ये थी शिल्पा ने लहंगा स्कर्ट की जगह काले रंग की पटियाला पैंट पहन रखी थी। इसके साथ शिल्पा ने बीज़ बैलीज़और अनमोल ज्वेलर्स की एसेसरीज़ पहन रखी थी। इसलिए शिल्पा का ये लुक सोनाक्षी के मुकाबले थोड़ा कम ग्लैमरस था।
सोनाक्षी सिन्हा को इस स्टाइलिश देसी अवतार के लिए 5 में से 4.5 नंबर दिए जाते हैं और शिल्पा को मिलते हैं 5 में से 4 नंबर। तो चलिए अब ये बात साफ हो गई कि शिल्पा और सोनाक्षी के लगभग एक जैसे लुक में सोनाक्षी ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस लग रहीं थीं।



Click it and Unblock the Notifications
