Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बेबी शॉवर फंक्शन में सोनम कपूर ने पहनी 2.5 लाख की ड्रेस, एलिगेंट लुक में आई नजर
बॉलीवुड की स्टाइल डीवा मानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने बेबीमून हॉलिडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी और अब अभिनेत्री ने हाल ही में लंदन में बेबी शॉवर फंक्शन आर्गेनाइज किया था। इस फंक्शन में सोनम कपूर बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपने बेबी शॉवर से जुड़ी कुछ तस्वीरों को

शेयर किया। इस फंक्शन के लिए सोनम ने पिंक कलर के आउटफिट को सलेक्ट किया, जिसमें केप स्लीव्स लुक उनके स्टाइल में एक्स फैक्टर एड कर रहा था। तो चलिए देखते हैं कैसा था सोनम कपूर का यह बेबी शॉवर लुक-

2.5 लाख की ड्रेस में किया स्टाइल
सोनम कपूर का यह वेस्टर्न वियर कई मायनों में बेहद खास था। बेबी शॉवर फंक्शन के लिए सोनम ने एमिलिया विकस्टेड बबलगम पिंक गाउन पहना था, जिसमें स्टेटमेंट केप स्लीव्स थे। यह ड्रेस सिंपल होने के बावजूद भी सोनम को एक स्टाइल स्टेटमेंट लुक दे रहे थे। बता दें कि इस गाउन की कीमत 3,297 डॉलर है, अर्थात् इस आउटफिट को खरीदने के लिए आपको लगभग 2,56,000 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनम ने हेयर को ओपन ही रखा। वहीं, एक्सेसरीज में सोनम ने एक ब्यूटीफुल नेकपीस और गोल्ड टोन्ड इयररिंग्स को स्टाइल किया। उन्होंने रेड कलर के मिनी हैंडबैग से अपने लुक को कंप्लीट किया। अगर मेकअप की बात हो तो उन्होंने इसे काफी सटल रखा। अपने मेकअप लुक में उन्होंने रेड लिप्स के जरिए अपने स्टाइल को हाइलाइट किया।

सोनम की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट
बता दें कि इस साल की शुरुआत में मार्च में सोनम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की थी। अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए सोनम ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक इंटरव्यू में सोनम ने यह भी खुलासा किया था कि उनकी प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने काफी मुश्किल भरे थे।
आपको सोनम कपूर का यह बेबी शॉवर लुक कैसा लगा? यह हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications