Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
इस दुल्हन ने कॉपी किया दीपिका पादुकोण का ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक
कई लड़कियां जिनकी शादी आने वाले कुछ समय में हैं उन्होंने अभी से मेकअप, ब्राइडल लहंगा और जूलरी की लम्बी चौड़ी लिस्ट सब तैयार करके रख दिया होगा। अपनी शादी में खूबसूरत दिखने के लिए सभी महिलाएं अपनी फेवरेट स्टार को जरुर फॉलो करती हैं। हाल ही में कई एक्ट्रेसेज शादी की बंधन में बंधी है और अपने ब्राइडल लुक से उन्होंने कई ब्राइड टू बी के लिए Bridal Look Goals सेट कर दिए हैं। अगर बात करें सेलिब्रेटी ब्राइडल लुक की तो इन सब में दीपिका पादुकोण का नाम अव्वल आता है।

दीपिका पादुकोण के ड्रीम वेडिंग इवेंट के बाद अगर ये कहें कि वो पूरे देशभर में लड़कियों की फेवरेट ब्राइडल आइकन बन गई हैं तो ये कहना कम नहीं होगा। हर लड़की अपनी शादी में दीपिका जितनी खूबसूरत ब्राइड बनने की चाह रखती है। दीपिका जैसी दुल्हन बनने की चाह में रवीना नाम की इस फैन ने दीपिका के वेडिंग लेहंगे को हू-ब-हू कॉपी करवाया और अपनी वेडिंग में पहन लिया। Most Read : दीपवीर की शादी की फोटोज आई सामने, दूल्हा दुल्हन बने रामलीला को देख कह उठेंगे 'वाह क्या जोड़ी हैं'

बीते वर्ष नवंबर में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इटली में शादी की थी। रणवीर और दीपिका की शादी साउथ इंडियन और सिंधी रीति रिवाज से हुई थी। सिंधी रीति रिवाज के तहत हुई शादी में दीपिका पादुकोण ने फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। आनंद कराज के वक्त दीपिका पादुकोण ने रेड कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था। इसके साथ दीपिका ने गोट्टा वर्क वाला दुपट्टा ओढ़ रखा था। उनके वेडिंग दुपट्टे का सबसे हाइलाइटेड फीचर था कि उनके दुपट्टे की बॉर्डर लाइन पर "सदा सौभाग्याकरी भव: लिखा था।

दीपिका पादुकोण के इसी ब्राइडल लुक को रवीना ने कॉपी किया है। रवीना ने दीपिका की तरह जाली वर्क वाली चुनरी उढ़ी हैं जिस पर सदा सौभाग्याकरी भव:।। लिखा हुआ है। वहीं रवीना का लहंगा और उसका ब्लाउज भी दुपट्टे की तरह दीपिका के ब्राइडल लहंगा की कॉपी है। रवीना के लहंगे की वेस्टबैंड पर भी सदा सौभाग्याकरी भव:।। लिखा हुआ है। लेकिन दीपिका ने अपनी शादी में डबल दुपट्टा ओढ़ा था लेकिन रवीना ने सिर्फ सिंगल दुपट्टा ही कैरी किया है। आपको बता दें कि जो तस्वीर सामने आ रही हैं उससे पता चलता है कि रवीना का मेकअप किसी मीरा सखरानी नाम की ब्यूटीशियन ने किया है। Most Read : दीपवीर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, रॉयल लुक में दिखे दूल्हा और दुल्हन

रवीना की ब्यूटीशियन ने उन्हें बेहद डिफाइन आई लुक दिया और उनके लिप्स को हाईलाइट करने के लिए ब्राइड कलर की लिपस्टिक लगवाई हैं। वहीं रवीना ने भी काफी हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है। मगर, रवीना की ज्वैलरी दीपिका की ज्वेलरी से मेल नहीं खाती है। रवीना ने ग्रीन जेम्स स्टोन वाली ज्वैलरी पहनी है, जबकि दीपिका ने डायमंड को बेहद हैवी चोकर पहना था। रवीना ने दीपिका जैसे ही कलीरे पहने हैं जो दीपिका के कलीरों से थोड़े ही छोटे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
