Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हैंडलूम डे पर विद्या बालन ने शेयर किया खूबसूरत लुक, स्थानीय बुनकरों को किया प्रमोट
7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे हथकरघा बुनकरो की योगदान में बनाया जाता है। नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने अपनी फोटो शेयर की हैं। शेयर फोटो में विद्या बालन हैंडलूम साड़ी पहने नजर आ रही हैं। विद्या बालन ने फोटो शेयर करते हुए भारतीय बुनकर की तारीफ की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- सिल्क की खूबसूरती हथकरघों में खिलती है। हैंडलूम भारतीय सिल्क कलात्मकता और आकर्षण बेजोड़ है। आइए हम हैंडलूम सिल्क प्रोडक्ट को गर्व से एक साथ पहनें और अपने बुनकरों की जादुई कला को आज और हर दिन सेलीब्रेट करें। यह उनके बेहतरीन कला के प्रति समर्पण के लिए एक श्रद्धांजलि होगी।

पिंक रॉ सिल्क में विद्या बालन
हैंडलूम डे के दिन एक्ट्रेस ने पिंक रॉ सिल्क साड़ी पहनी हुई है। उनकी पिंक रॉ सिल्क साड़ी पर चेक्ड टेंपल बॉर्डर उनकी साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। विद्या बालन की ये खूबसूरत सिल्क साड़ी House Of Urrmi से ली गई हैं। सिल्क साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक पतली स्लीव ब्लाउज पहना हुआ हैं। साड़ी के साथ एक्ट्रेस सिंपल बन हेयर स्टाइल बनाया हुआ हैं।

विद्या बालन के मेकअप की बात करें तो उनका ये खूबसूरत मेकअप हर्षल जरीवाला ने किया हैं। उन्होंने चेहरे पर फाउंडेशन और क्सींलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ हैं। इसके बाद उन्होंने आखों पर ग्लोडन आई शैडो लगाया हुआ हैं। मस्कारा लगाकर उनका आई मेकअप कंप्लीट किया है। चीक्स पर उन्होंने हाइलाइट लगाया हुआ है। रेड लिपस्टिक लगाकर एक्ट्रेस का मेकअप कंप्लीट किया है। विद्या बालन ने लॉन्ग ईयरिंग्स पहने अपने लुक को कंप्लीट किया है।




Click it and Unblock the Notifications
