Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
वेडिंग रिसेप्शन में ऑफ शॉल्डर अनारकली लुक में दिखी प्रियंका, खूबसूरती निहारते रह गए निक

बुधवार को मुंबई के पांच सितारा होटल JW Marriot में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के लिए शादी का रिसेप्शन दिया। यह प्रियंका का शादी के बाद दूसरा रिसेप्शन था। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में एक रिसेप्शन दिया था, इस रिसेप्शन में प्रियंका के मेहमान, रिश्तेदार, मीडिया के दोस्त शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका बेहद खूबसूरत नीले-सुनहरे रंग के ऑफ शॉल्डर अनारकली में नजर आईं। प्रियंका के इस आउटफिट को डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किया हुआ था।

उनका ये ड्रेस बनारसी ब्रोक्रेड से तैयार किया गया था। वहीं निक जोनस ब्लू-ग्रे कलर के सूट में नजर आए। रिसेप्शन पर ये कपल हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रहे था। इस मौके पर प्रियंका ने गले में सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ टू स्टेप हैवी डायमंड नैकलेस पहना हुआ था, जो उनकी खबूसूरती में चार चांद लगा रहा था। नैकलेस को मैच करते हुए उन्होंने डायमंड ब्रैसलेट पहना हुआ था। माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपना लुक कंप्लीट किया।

बता दें कि प्रियंका ने 11 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस शादी की थी। 1 और 2 दिसंबर को शादी की रस्में दो अलग अलग रीति रिवाज से हुई थीं। पहले दोनों सितारे क्रिश्चयन रिवाज से हमसफर बने थे और बाद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी का कार्यक्रम पूरे 4 दिन चला था। प्रियंका और निक के करीब 200 मेहमान जोधपुर ही पहुंचे थे। उसके बाद 4 दिसंबर को उन्होंने नई दिल्ली में रिसेप्शन दिया था।

तीसरा रिसेप्शन 20 को
20 दिसंबर को प्रियंका और निक मुंबई में ताज लैंड्स एंड होटल में तीसरा रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड, खेल, उद्योग जगत के तमाम सितारे शामिल होंगे। यही वजह है कि प्रियंका ने 19 तारीख के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों को नहीं बुलाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications