Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आमना शरीफ और युविका चौधरी किसके ट्रेडिशनल लुक ने आपको किया इंप्रेस
टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ और युविका चौधरी अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। आमना और युविका अक्सर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आती हैं। हाल ही में युविका और आमना ट्रेडिशनल आउटफिट शरारा पहने नजर आईं हैं। आप आमना और युविका के ट्रेडिशनल आउटफिट को फेस्टिव सीजन में कैरी कर सकते हैं। चलिए देखते हैं उनका ट्रेडिशनल लुक।

युविका चौधरी का पर्पल शरारा सूट
युविका चौधरी टीवी जगत की स्टाइलिश और स्टनिंग एक्ट्रेस हैं। युविका का ड्रेसिगं सेंस कमाल का है। हाल ही में युविका चौधरी सांची जुनेजा द्वारा स्टाइल की गई पर्पल शरारा सूट पहने नजर आईं हैं। पर्पल शरारा सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके शरारा शूट में सिल्वर गोटा वर्क आउटफिट की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। एक्ट्रेस ने वन साइड दुपट्टा कैरी किया हुआ हैं। युविका का ये आउटफिट मायरा जयपुर के ITRH स्प्रिंग समर 2021 कलेक्शन से लिया गया है। उन्होंने अपने लुक को जेमस्टोन इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है। युविका ने शरारा सूट के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। पिंक लिप शेड और पर्पल आई शैडो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी इनके इस लुक को फेस्टीव सीजन में कैरी कर सकती हैं।

आमना शरीफ़ का व्हाइट कुर्ता और पलाजो सेट
आमना शरीफ टीवी जगत की फैशन क्वीन हैं, उनका ट्रेडिशनल लुक अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहता हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना ट्रेडिशनल लुक शेयर किया हैं। व्हाइट कुर्ते और पलाजो सेट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस का व्हाइट कुर्ता और पलाजो द लूम से लिया गया है। आमना का ये आउटफिट नवरात्री के लिए एकदम परफेक्ट है। आमना ने व्हाइट कुर्ते और पलाजो सेट के साथ सिल्वर ईयररिंग्स पहने हुए है। लाइट मेकअप और झुमको में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं। खुले बालों और पिंक शेड लिपस्टिक में आमना शरीफ बेहद स्टनिंग लग रही हैं।




Click it and Unblock the Notifications
