Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
लैवेंडर फ्लोरल साड़ी में बेहद गार्जियस नजर आ रही हैं दिया मिर्जा
दीया मिर्जा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो हमेशा अपने एथनिक लुक्स से सबको इंस्पायर करती है। वैसे तो दीया मिर्जा का वार्डरोब बेहद है, लेकिन वह ज्यादातर लहंगा, सूट, और साड़ियों में अपने पारंपरिक रूप को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। इसलिए अगर एथनिक वियर में आप अपने स्टाइल को खास बनाना चाहती हैं तो दीया मिर्जा के लुक से आईडिया ले सकती हैं। हाल ही में, दीया ने फिर से पर अपने नवीनतम फोटोशूट से तस्वीरें साझा करके अपने एथनिक वियर से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इन तस्वीरों में दीया एक लैवेंडर कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी को कैरी किया, जिसमें वह अद्भुत लग रही थी। साथ ही उन्होंने इस साड़ी में फ्लोरल पावर को भी सबको दिखाया। तो, आइए हम उनके इस साड़ी लुक पर एक नज़र डालें और इसे गर्मियों के फैशन गोल्स के लिए डिकोड करें-

दीया मिर्जा ने इस लुक में एक लैवेंडर कलर की प्रकृति से प्रेरित गार्जियस साड़ी को चुना, जिसे फेमस डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था और वह इसमें बहुत खूबसूरत लग रही थीं। दीया की साड़ी में मल्टीकलर फ्लोरल व गहरे हरे रंग की पत्तियों का पैटर्न इसे और भी खूबसूरत बना रहा था। वहीं साड़ी के बार्डर पर पर्पल थिन बार्डर था। दीया के इस लुक को Theia Tekchandaney द्वारा स्टाइल किया गया। रहना है तेरे दिल एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी को फ्लोर लेंथ पल्लू वाली क्लासिक स्टाइल में ड्रेप किया। दीया ने इसे एक स्टाइलिश स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया। दीया ने अपने पल्लू के ऊपर एक एंबेलिश्ड बेल्ट को पहना, जिसने उनकी साड़ी में एक स्ट्रक्चर एड किया। वहीं अपने लुक को एसेसराइज करने के लिए दीया ने ब्लू-स्टोन वाले ईयररिंग्स को पेयर किया जो कि लेबल पीपुल से आया था। उन्होंने अपने लुक को के साथ कंप्लीट किया।
वहीं मेकअप फ्रंट पर, दीया ने फाउंडेशन और कंसीलर से फ्लॉलेस बेस बनाने के बाद अपने टी-ज़ोन, चीकबोन्स और जॉलाइन को थोड़ा हाइलाइट किया। वहीं फिल्ड ब्रो, ब्लैक आईलाइनर, पर्पल आईशैडो, काजल, पिंक ब्लश और पिंक लिप शेड से अपने लुक को स्पाइसअप किया। थप्पड़ अभिनेत्री ने अपने मिडिल पार्टिंग कर्ली हेयर को पोनीटेल लुक दिया, जिसमें वह बेहद ब्यूटीफुल लग रही थीं।
तो, आपको दीया मिर्जा का यह साड़ी लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
