Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लैक और व्हाइट कलर ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं हंसिका मोटवानी
यह काला हो या सफेद, हंसिका मोटवानी ने इस फेस्टिव सीजन में कई नए फैशन गोल्स सेट कर रही हैं। हंसिका अपने ट्रेडिशनल ड्रेसेस बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही थीं। हंसिका के इन ट्रेडिशनल लुक्स को बेग बॉरो स्टील स्टील स्टूडियो द्वारा स्टाइल किया गया। इन आउटफिट्स में उनका ज्वैलरी गेम भी देखने लायक था। तो चलिए आज हम आपके लिए हंसिका मोटवानी के कुछ ट्रेडिशनल लुक्स को डिकोड कर रहे हैं-

हंसिका मोटवानी की एंब्रायडिड जैकेट
इस लुक में हंसिका मोटवानी काले आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने प्लेन ब्लैक कलर के अलग-अलग सेपरेट्स को कैरी किया था। अपने लुक को खास बनाने के लिए हंसिका ने ब्लैक एंब्रायडिड जैकेट की लेयरिंग की। जिसमें लाल गुलाब से लेकर गोल्ड मिरर वर्क और टैसल्स इस जैकेट को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहे थे। हंसिका की एंब्रायडिड जैकेट अंजलि भास्कर द्वारा समत्वम् लेबल के ब्लिस कलेक्शन से आई थी। अपने लुक को एसेसराइज करने के लिए हंसिका ने गोल्ड टैम्पल नेकपीस और ड्रॉप ईयररिंग्स को पेयर किया, जो ब्रांड आम्रपाली से आए थे। वहीं मेकअप फ्रंट पर हंसिका ने लाइट पिंक लिप शेड, पिंक चीकबोन्स, और सूक्ष्म कोहल के साथ पिंक आईशैडो लुक कैरी किया। वहीं अपने हेयर्स को हंसिका ने मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर लुक रखा।

हंसिका मोटवानी का सफेद शरारा सेट
इस लुक में हंसिका ने सफेद शारारा सेट पहना, जिसमें वह बेहद अद्भुत नजर आ रही थीं। हंसिका का यह शरारा सेट मनीषी द्वारा लेबल, प्रेमाया से आया था। हंसिका ने एक स्लीवलेस व्हाइट फ्लोरल एंबायडिड कुर्ता पहना था, जिसे उन्होंने शरारा पैंट के साथ पेयर किया। वहीं हंसिका ने अपने इस खूबसूरत आउटफिट के साथ जाल दुपट्टा कैरी किया। वहीं एसेसरीज में हंसिका ने एमरेल्ड ब्रेसलेट और हैवी एमरेल्ड ईयररिंग्स को पेयर किया, जो एक्वामरीन से आए थे। मेकअप फ्रंट में हंसिका ने पिंक लिपशेड, पिंक चीकबोन्स और कोहल आईज लुक रखा। वहीं हेयर्स में हंसिका ने मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स लुक रखा है।
तो, आपको हंसिका मोटवानी का कौन सा आउटफिट ज्यादा पसंद आया? हमें जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
