Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कंगना की तरह फंक्शन में पहनें सिल्क साड़ी और दिखें गार्जियस
कंगना रनौत एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी एक्टिंग से लेकर स्टाइल तक में अपना लोहा मनवाती हैं। वह बॉलीवुड में अपनी खुलकर राय रखने वाली अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। जल्द ही कंगना की फिल्म थलाईवी रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच अभी से रोमांच बना हुआ है। फिल्म में उनका लुक भी बेहद खास है। वैसे अगर रियल लाइफ में उनके लुक की बात की जाए तो हाल ही में कंगना ने हैंडलूम सिल्क को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया, जिसमें उनका लुक बस देखते ही बन रहा था। तो चलिए आज हम आपको कंगना की इस सिल्क साड़ी लुक को डिकोड कर हैं-

चार बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना ने इस लुक में मधुरिया क्रिएशंस का एक कस्टम हैंडलूम सिल्क साड़ी को स्टाइल किया, जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल और एलीगेंट लग रही थी। इस साड़ी में कंगना के लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने स्टाइल किया। कंगना की ब्राइट ऑरेंज कांचीवरम रेशम की साड़ी में थिक गोल्डन पैटर्न बोर्डर था, जो उनके स्टाइल को और भी ज्यादा एलीगेंट टच दे रहा था। उन्हों ने इस साड़ी को ब्लैक मिड-स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया।

वहीं अपने इस लुक में अभिनेत्री ने इसे हैवी गोल्डन टैम्पल ज्वैलरी को कैरी किया, जिसमें हैवी चोकर के साथ मैचिंग झुमको को स्टाइल किया गया था। उनकी यह एसेसरीज कृष्ण दास ज्वैलरी ब्रांड से आई थी। वहीं हेयर्स को कंगना ने स्लीक बन लुक दिया, जिसे जैसमीन के फूलों से एसेसराइज किया गया था। अपने इस लुक में कंगना ने एक सिंपल रेड बिंदी और गोल्ड रिंग से अपने ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट किया।
कंगना का यह स्टाइल, एलीगेंट और भव्यता का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन था।
तो आपको कंगना का यह साड़ी लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
