Latest Updates
-
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय
व्हाइट शर्ट का कमाल, साड़ी से लेकर लहंगे के साथ कर सकते कैरी, इन एक्ट्रेस से लें टिप्स
हर किसी लड़की के पास व्हाइट शर्ट जरुर होती है। व्हाइट शर्ट हर महिला को पसंद है। लेकिन महिलाएं व्हाइट शर्ट ब्लू जींस के साथ पहनती हैं। लेकिन अब बॉलीवुड एक्ट्रेस व्हाइट शर्ट को अपने स्टाइलिश अवतार से कैरी कर रही हैं। व्हाइट शर्ट को एक्ट्रेस एथनिक ड्रेस के साथ ट्राई कर रही हैं।

लहंगे और साड़ी के साथ एक्ट्रेस का व्हाइट शर्ट लुक आप भी कैरी कर सकती है। व्हाइट शर्ट किसी भी कलर के साथ खिलता हैं। व्हाइट शर्ट को आप रेड कलर, ब्लू कलर, ब्लैक कलर के साथ कैरी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं की किस लहंगे और साड़ी के साथ आप किस तरह की व्हाइट शर्ट पहन सकते है।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बी टाउन में अपने खास फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का फैशनेबल लुक वायरल रहता है। आलिया भट्ट ने भी व्हाइट शर्ट के साथ खास एक्सपेरिमेंट किया है। आलिया भट्ट ने व्हाइट शर्ट का साथ शेवरॉन प्रिंट वाला लॉन्ग स्कर्ट कैरी किया हुआ हैं। आप भी आलिया की तरह फ्लेयर्ड स्लीव वाली व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू लॉन्ग स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। आलिया भट्ट के मेकअप की बात करें तो आलिया भट्ट ने पिंक कलर की लिपस्टिक कैरी की हुई हैं। उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सिंपल जूडा बनाया हुआ है।

जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर के क्यूट लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। आप किसी पार्टी में स्टाइलिश और न्यू लुक ट्राई करना चाहती हैं। तो आप जाह्नवी कपूर के इस लुक को कैरी सकती हैं। जाह्नवी कपूर रफल डिजाइन वाला व्हाइट शर्ट के साथ लाइट ब्लू कलर का लहंग पहना हुआ है। क्रॉप्ड व्हाइट शर्ट के साथ जाह्नवी कपूर का ये ट्रेडिशनल लुक आप फॉलो कर सकती हैं। जाह्नवी कपूर ने इस आउटफिट के साथ न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ है।

दिया मिर्जा
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा अपने ट्रेडिशनल लुक के लिए जानी जाती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दिया मिर्जा का ट्रेडिशनल लुक वायरल रहता है। दिया मिर्जा के इस क्लासी लुक की बात करें तो दिया मिर्जा ने व्हाइट शर्ट के साथ ग्रे मलमल साड़ी पहनी हुई हैं। दिया मिर्जा का ये एलिगेंट लुक आप भी कैरी कर सकती हैं। दिया मिर्जा ने व्हाइट साड़ी के साथ न्यूड मेकअप कैरी कर अपने इस सिंपल और स्टाइलिश लुक को खास बनाया है।

अदिति राव हैदरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपने स्टाइलिश लुक और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर अदिति का स्टाइलिश लुक वायरल रहता हैं। अगर आप व्हाइट शर्ट के साथ ट्रेडिशनल लुक की जगह फंकी लुक ट्राई करना चाहती है तो आप अदिति राव हैदरी के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। अदिति राव हैदरी ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू लॉन्ग स्कर्ट पहना हुआ है। अदिति ने इस आउटफिट के साथ स्मोकि आईमेकअप और न्यूड लिपस्टिक कैरी किया हुआ हैं। न्यूड लिपस्टिक में अदिति बहुत ही सुंदर लग रही है।



Click it and Unblock the Notifications
