Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
डिजाइनर ब्लाउज संग साड़ी में ग्लैमरस दिखने के लिए अनीता हसनंदानी से लें आइडिया
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी अपने खूबसूरत लुक के साथ अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अनीता रियल लाइफ से लेकर रील लाइफ में काफी स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। अनीता हसनंदानी सीरियल में अपने ग्लैमरस साड़ी और डिजाइनर ब्लाउज लुक के लिए जानी जाती हैं।

अनीता द्वारा सीरियल में पहनी हुई साड़ी और ब्लाउज का ट्रेंड महिलाओं के बीच देखने को मिलता हैं। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती है तो फॉलो करें ये फैशन टिप्स।

ब्लैक साड़ी
महिलाओं को ब्लैक कलर की साड़ी काफी पसंद होती हैं। अगर आपको भी ब्लैक कलर की साड़ी पसंद है तो आप अनीता के इस नेट लेस साड़ी को कैरी कर सकती हैं। अनीता ने ब्लैक साड़ी के साथ स्लीव्ड वेल्वे ब्लाउज पहना हुआ हैं। ब्लैक साड़ी के साथ लाइट मेकअप और खुले बालों में अनीता गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

स्टाइलिश ब्लाउज
अगर आप साड़ी में बोल्ड और सेक्सी लुक चाहती है तो आप शीयर फैब्रिक की साड़ी पहन सकती हैं। अनीता ने इस लाइट पिंक साड़ी के साथ केप स्लीव ब्लाउज पहना हुआ हैं। उनका ये ब्लाउज क्रॉप टॉप की तरह लग रहा हैं। समर वेडिंग के लिए ये साड़ी एकदम परफेक्ट है।

सिंपल साड़ी में ग्लैमरस लुक
अनीता ने पिंक कलर साटिन की साड़ी पहनी हुई हैं। पिंक कलर की साड़ी के साथ उन्होंने डिजाइनर ब्लैक कलर का ब्लाउज पहना हुआ हैं। अनीता का ये लुक बहुत ही कमाल का लग रहा है। अनीता के मेकअप की बात करें तो अनीता ने पिंक साड़ी के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। आप भी इनके इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।

एम्बेलिश्ड जैकेट
इन दिनों साड़ी के साथ जैकेट का क्रेज देखने को मिल रहा हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी एक्ट्रेस साड़ी के साथ जैकेट पहनना पसंद कर रही हैं। अनीता ने व्हाइट साड़ी के साथ व्हाइट गोल्डन वर्क वाला जैकेट पहना हुआ हैं। अनीता का ये एक्सपेरिमेंट फैंस को काफी पसंद आया है। आप भी साड़ी के साथ जैकेट कैरी कर अपने लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं। बता दें कि जैकेट का इस्तेमाल कर आप सिंपल साड़ी को पार्टी लुक दे सकती है।

शिमरी साड़ी
अनीता अपने स्टाइलिश लुक और फैशनेबल लुक के लिए जानी जाती हैं। अनीता के इस लुक की बात करें तो अनीता ने शिमरी साड़ी पहनी हुई हैं। सिल्वर और गोल्डन कलर की इस शिमरी साड़ी में अनीत बहुत प्यारी लग रही हैं। अनीता ने इस साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज पहना हुआ हैं। आप भी अनीता के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications