Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
स्टाइल में हॉलीवुड दीवाज को भी डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया कर देती है फेल, ऐसी है ड्रेसिंग सेंस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर उनका स्टाइल चर्चा में बना रहता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति और यूएस की फर्स्ट लेडी मेलानिया भारत की दो दिनों की यात्रा पर आए हुए हैं। ऐसे में मेलानिया ट्रंप का खूबसूरत लुक काफी चर्चा में बना हुआ है। मेलानिया ट्रंप का जन्म 26 अप्रैल 1970 में स्लोवेनिया में हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2005 में उनकी और डोनाल्ड ट्रंप की शादी हुई थी। साल 2006 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम बेरन है।

मेलानिया ट्रंप का ड्रेसिंग स्टाइल
मेलानिया ट्रंप अल्तुजारा और मिशेल कॉर्स ब्रांड के कपड़े पहनती हैं। वहीं मेलानिया डेल्पोज मैरी कटरांजू जसै ब्रांड के कपड़े पहने हुए नजर आ चुकी हैं। जाने माने डिजाइनर शेन पीकॉक ने मेलानिया के बारे में बताया कि मेलानिया एक मॉडल रह चुकी है इसी वजह से वह लेदर ट्रेंच से कोट पहनती हैं। मेलानिया के फैशन स्टाइल से पता चलता है कि वह फैशन के मामले में जोखिम उठाने से घबराती नहीं हैं। चलिए जानते मेलानिया के टॉप ड्रेस के बारे में ।

वैलेंटीनों वुल कोट ड्रेस
49 साल की मेलानिया ने मैजेंटा कलर कोट पहना हुआ है। एथलेटिक फ्रेम वाला ये डिजाइनर कोट मेलानिया पर काफी खिल रहा हैं। इस कोट में मेलानिया खूबसूरत लग रही हैं।

रैल्फ लॉरेन की ड्रेस में मेलानिया
मेलानिया ने लाइलेक कलर वाला रोब स्टाइल कोट पहना हुआ है। उनकी ये ड्रेस रैल्फ लॉरेन ब्रांड ने डिजाइन किया हैं। साथ में मेलानिया ने हर्मेम बर्किन्स ब्रांड का बैग कैरी किया हुआ है।

लेदर ट्रेंच कोट
कॉलेज फुटबॉल प्लेऑफ नेशनल चैम्पियनशिप के दौरान मेलानिया ट्रंप ने स्कैनलन थियोडर लेदर ट्रेंच का कोट पहना हुआ है। इस ट्रेस में मेलानिया गजब की खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने चमचमाती हील्स पहनी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर मेलानिया ट्रंप की बिकिनी फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल फोटो में मेलानिया ग्रे कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं।




Click it and Unblock the Notifications
