Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन स्टाइलिंग टिप्स से अपनी बच्ची को करें तैयार, मिलेगा कम्फर्ट और एक्ट्रक्टिव लुक

अपनी बच्ची को तैयार करने से ज्यादा एक मां के लिए कोई और मजेदार काम हो ही नहीं सकता है। अपनी नन्ही बच्ची के लिए फ्रॉक से लेकर नाइटवियर तक, सबसे बेस्ट आउटफिट्स चुनते हैं। छोटे बच्चों को फैशन का उतना पता नहीं होता। इसलिए उनके माता-पिता उनके लिए आउटफिट्स चुनते हैं। लेकिन अपनी नन्ही जान को आप तैयार करते समय उनके कम्फर्ट का भी ध्यान रखें। आज हम उस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हे फॉलो करके आप अपनी प्रिंसेस को एक्ट्रेक्टिव बना सकती हैं।

ब्राइट कलर को चुनें
ब्राइट कलर के कपड़े पहनने पर छोटे बच्चे ज्यादा प्यारे लगते हैं। जब वे सबसे ज्यादा सक्रिय हों, तो उन्हें लाल, हरे और नीले रंग के आउटफिट्स के साथ तैयार करें। छोटे बच्चे अपने कपड़ों को जल्दी गंदा कर लेते हैं। ऐसे में ब्राइट कर के कपड़ों पर ज्यादा गंदगी या दाग नहीं दिखाई देगा।

प्रिंट और पैटर्न के साथ जाए
चमकीले रंगों के अलावा, आप अपनी बच्ची के लिए प्रिंट और पैटर्न वाले आउटफिट्स को चुन सकते हैं। कार्टून, फ्लोरल, चेक, एनिमल प्रिंट्स, एब्स्ट्रैक्ट्स से लेकर आप प्रिंटेड और पैटर्न कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

सिम्पल और फज-फ्री
मार्केट और ऑनलाइन शॉपिंग में बच्चों के लिए कपड़ों के बहुत सारे ऑप्शन उपलब्ध है। एक्ट्रेक्टिव प्रिंट, पैटर्न और स्टाइल आपके बच्चों को फैंसी कपड़े पहनने के लिए लुभा सकते हैं। लेकिन, नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए, सिम्पल और कम्फर्ट कपड़े पहनने चाहिए। बहुत ज्यादा एसेसरीज या फ्लेयर्स वाले कपड़ों से बचने की कोशिश करें। क्योंकि बटन, चमक आदि जैसे गहने बच्चों को चुभ सकते हैं। या बच्चे उन्हें निकाल कर मुंह में डाल भी सकते हैं। जो उनके हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है।

ऑकेजनली बनाएं स्टाइलिश
त्योहार, उत्सवों, पार्टी आदि जैसे स्पेशल ऑकेजन पर आप अपनी नन्ही परी को अलग तरह से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप स्कर्ट टॉप, शरारा सूट, लहंगा और फ्यूज़न जैसे सुंदर एथनिक आउटफिट्स चुन सकते हैं। जो आपकी बच्ची को एक एक्ट्रेक्टिव लुक देगा।

एसेसरीज
बच्चों के लिए भी मार्केट में कई तरह के एसेसरीज मिलते हैं। हेडबैंड, बो, हैट, बीनी, सॉक्स जैसे क्यूट एसेसरीज आप अपने बच्ची के लिए चुन सकती हैं। ये एसेसरीज आपकी परी के लुक में चार चांद लगा देगा।

कम्फर्ट के साथ जाएं
सबसे पहले आपको यह समझने की जरूरत है कि, एक बच्चे की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है और आसानी से उनके स्किन पर रेसिज पर सकते हैं। बच्चे की उम्र, वजन और यहां तक कि मौसम के अनुसार ही उनके लिए कपड़े चुनने चाहिए। बहुत ज्यादा टाइट या ढीले कपड़े खरीदने से बचें, क्योंकि ऐसे आउटफिट्स में बच्चे परेशान हो सकते हैं।

ऑर्गेनिक आउटफिट
अगर संभव हो तो, ऑर्गेनिक फैशन के कपड़े चुनें, जो पर्यावरण के अनुकूल बने हों। ताकि बच्चे और नेचर दोनों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचें। ये कपड़े यूज के बाद ज्यादा नरम और स्किन के अनुकूल हो जाते हैं। ऐसे कपड़े बच्चों को काफी आराम देते हैं। अपने बच्चे को लिए फ्रॉक, टी, नाइटवियर जैसे कपड़ों के विकल्प को चुनें।



Click it and Unblock the Notifications
