Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सिल्क की साड़ी पर लग गया दाग तो जानें घर पर आसानी से कैसे छुड़ाए, ये हैं Easy Tricks
How To Remove Stain From Silk Saree at Home : सिल्क साड़ियां अपनी खूबसूरती और चमक के लिए जानी जाती हैं। हम सिल्क साड़ियां अक्सर खास मौके पर इन्हें पहनते हैं क्योंकि यह देखने में खूबसूरत होने के साथ ही खूब महंगी भी होती है। कई बार खाना खाते हुए या सर्व करते साड़ी पर कुछ न कुछ गिर जाता है।
जिसकी वजह से सिल्क साड़ी पर दाग रह जाते है, जो साड़ी की सुंदरता खराब कर देता है। ऐसे तो सिल्क साड़ी से दाग छुड़ाने के लिए महिलाएं ड्राई क्लीनिंग का ही सहारा लेती है। लेकिन अगर आप इसे घर में साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खें है।
आइए जानते हैं कैसे आप घर पर आसानी से सिल्क साड़ी के दाग हटा पाएंगे।

नींबू का रस या सफेद सिरका लगाएं
सिरका डिटर्जेंट का एक सामान्य विकल्प है। नींबू का रस या सफेद सिरके का प्रयोग साड़ी से दाग हटाने में मदद करता है। सफाई के लिए मिश्रण बनाने के लिए एक भाग में सिरका या नींबू का रस और गुनगुना पानी मिलाएं। अब स्पंज की मदद से इस मिश्रण को धीरे-धीरे साड़ी पर लगाएं। एक बार जब दाग धीरे-धीरे हल्का हो जाए, तो साड़ी को धीरे से धो लें, जैसा कि पहले बताया गया है।
ग्लिसरीन
सबसे पहले एक बाल्टी लें और उसमें पानी डालें। फिर एक चम्मच डिटर्जेंट और 2 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। इस सॉल्यूशन को अच्छी तरह मिला लें। फिर साड़ी का छोटा सा हिस्से पर डालकर देखें कि साड़ी का रंग तो नहीं निकाल रहा है। रंग नहीं निकलने की स्थिति में साड़ी को इस सॉल्यूशन में डालकर कुछ देर तक भिगोने के बाद ठंडे पानी से धोएं लेकिन ज्यादा मत रगड़ें। धोने के बाद अच्छी तरह सुखा लें। साड़ी को आयरन करके सुखा लें।
बेकिंग
बेकिंग सोडा दाग हटाने का एक बेहतरीन उपाय है। 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक पेस्ट तैयार करें। पेस्ट इतना गाढ़ा होना चाहिए कि ये दाग को आसानी कवर कर लें। करीब 10-15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद साड़ी को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोकर सुखा दें।
घर में कैसे करें सिल्क की साड़ी की सफाई?
- घर पर सिल्क साड़ी धोते हुए इसे सॉफ्ट डिटर्जेंट से ही वॉश करें।
- सिल्क की साड़ी के धागों को कोई नुकसान न पहुंचे इसके लिए साड़ी को रगड़ने की जगह केवल डिटर्जेंट के पानी में डाल दें। जहां दाग लगा हुआ है वहीं पर हल्के हाथों से रगड़कर दाग छुड़ाएं।
-सिल्क की साड़ी को ठंडे पानी में ही वॉश करें, गर्म पानी में धोने से साड़ी खराब हो सकती है।
- सिल्क की साड़ी को आपको ब्रश से रगड़कर साफ करने की गलती न करें। ब्रश से साड़ी को रगड़ने से धागे टूट सकते हैं और साड़ी फट सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
