karwa chauth special: दीपिका से लेकर क‍ियारा के मंगलसूत्र डिजाइन है यूनिक, आप भी कर सकती हैं ट्राय

Latest Trendy Design of Mangal Sutra on Karva Chauth : मंगलसूत्र हर सुहागिन महिला के सुहाग का प्रतीक होता है। पूरे साल हो सकता है क‍ि आप ऑफिस या क‍िसी अन्‍य काम की वजह से मंगलसूत्र नहीं पहनती हो, लेक‍िन करवाचौथ के मौके पर हर सुहागिन के लिए यह सबसे जरुरी 16 में शृंगार में से एक है। आजकल मंगलसूत्र की डिजाइन में काफी ट्रेंड चलने लगा है। सुहाग के न‍िशानी के अलावा आजकल महिलाएं स्‍टाइल‍िश द‍िखने के ल‍िए भी लेटेस्‍ट और ट्रेंडी डिजाइन का मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं।

अगर आप इस साल नया मंगलसू्त्र लेने की सोच रही हैं या मंगलसूत्र के ल‍िए लेटेस्‍ट ड‍िजाइन ढूंढ रही हैं, तो आपको इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के मंगलसूत्र डिजाइन को जरूर देखने चाह‍िए। सिंपल और स्टाइलिश दिखने वाले ये मंगलसूत्र बेहद खास और खूबसूरत है।

karwa chauth special:

आलिया भट्ट

आलिया के मंगलसूत्र का डिजाइन काफी खास है। उनके मंगलसूत्र में हीरों के पेंडेट के साथ ही रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 खास अंदाज में डिजाइन है। आप भी अपने हसबैंड के लकी नंबर के ह‍िसाब से मंगलसूत्र डिजाइन करवा सकती हैं।

karwa chauth special: Bollywood actress Kiara-Deepika

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ का मंगलसूत्र काफी क्लासी और सिंपल है। जिसमे पर्ल का पेंडेट लगा हुआ है। जिसे एक्ट्रेस ने डिजाइनर सब्यसाची से डिजाइन करवाया था।

karwa chauth special: Bollywood actress Kiara-Deepika

दीपिका पादुकोण

शादी के बाद दीपिका पादुकोण भी अपने मंगलसू्त्र को कई मौकों पर फ्लांट करते दिखी थीं। दीपिका के मंगलसूत्र में डायमंड सॉलिटेयर लगा हुआ है। जो दिखने में सिंपल और स्टाइलिश है।

karwa chauth special: Bollywood actress Kiara-Deepika

क‍ियारा आडवाणी

बॉलीवुड की सबसे लेटेस्‍ट न्‍यूली वेड कियारा का मंगलसूत्र ने भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। एक्ट्रेस का सिंपल-सा दिखने वाला मंगलसूत्र लाखों नहीं करोड़ों की कीमत का है। आप भी इस डिजाइन को अपने ल‍िए पिक कर सकती हैं।

karwa chauth special: Bollywood actress Kiara-Deepika

सोनम कपूर

सोनम कपूर के मंगलसूत्र की डिजाइन काफी यूनिक और खास है। सोनम ने मंगलसूत्र में अपने और पति आनंद के जोडिएक साइन बनवाएं हैं। आपको बता दें सोनम की राशि मिथुन है जिसे उन्होंने मंगलसूत्र के दाईं तरफ और आनंद की राशि सिंह को बाईं तरफ डायमंड से डिजाइन करवाया है। वहीं, मंगलसूत्र के बीच में खूबसूरत सॉलिटेयर लगवाया है। काले मोतियों से बने इस मंगलसूत्र के बीच में एक सॉलिटेयर हीरा लगा है, जिसकी कीमत लाखों में है। सोनम कपूर के महंगे डायमंड मंगलसूत्र डिजाइन को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

karwa chauth special: Bollywood actress Kiara-Deepika

आथिया शेट्टी

कुछ द‍िनों पहले आथिया शेट्टी की एक फोटो वायरल हो रही थी, ज‍िसमें वो मंगलसूत्र में नजर आ रही थी। इस फोटो में उनका मंगलसूत्र बाकी एक्‍ट्रेस से हटकर नजर आ रहा था। जहां बॉलीवुड एक्‍ट्रेस के सिंगल चेन और बोटम नेक मंगलसूत्र हैं। वहीं आथिया के मंगलसूत्र में दो चेन लगी हुई है और वो म‍िडिल नेक था। ज‍ो महिलाएं 24 घंटा मंगलसूत्र पहनें रखती हैं, उनके ल‍िए ये डिजाइन बेस्‍ट हैं।

karwa chauth special: Bollywood actress Kiara-Deepika

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का मंगलसूत्र डिजाइन भी काफी सिंपल-सोबर और क्‍लासी है। शिल्पा की खास बात ये है कि वो अपनी सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को गले के बजाय हाथ में ब्रेसलेट बनाकर पहनती हैं। इस बारे में उनका कहना है कि वो गले में मंगलसूत्र तब ही पहनती हैं जब भारतीय लिबास में होती हैं।

karwa chauth special: Bollywood actress Kiara-Deepika

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र काफी खूबसूरत और यूनिक है। गोल्डन चैन पर कुछ काले मोती के साथ 3 डायमंड के साथ एक खूबसूरत पैंडल लगा हुआ है। जो कि काफी खूबसूरत दिख रहा है।

Desktop Bottom Promotion