Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शाही जोड़े की भारत यात्रा में छाएं उनके परिधान
भारत की यात्रा पर आये ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने दूसरा दिन देश की राजधानी दिल्ली में बिताया। दोनों की भारत यात्रा को लेकर भारतीय खासे उत्साहित हैं।
शाही परिवार के इस जोड़े ने अपनी दूसरे दिन की यात्रा में गांधी स्मृति का भ्रमण किया और कई अन्य कार्यक्रमों में शरीक हुए। इस जोड़े ने भारतीय यात्रा के दौरान जितनी भी ड्रेसेस पहनी हैं, सभी को फैशन जगत में काफी सराहना मिली है।

गांधी स्मृति के भ्रमण के दौरान केट द्वारा पहनी जाने वाली ड्रेस काफी आकर्षक लग रही थी, वहीं विलियम ने काले रंग का सूट और ब्लू टाई पहनी हुई थी।

दूसरे दिन सुबह में केट मिडलटन ने क्रीम कलर की मिडी पहनी हुई थी, जिसे एमिला विकस्टेड ने डिजाइन किया था। इस ड्रेस का कॉलर नेकलाइन था और इसमें दो पॉकेट भी बनी हुई थी। पहले दिन भी केट के द्वारा पहनी गई ड्रेसेस की काफी सराहना की गई। एक सप्ताह की यात्रा पर आये इस जोड़े के हर दिन के ड्रेसेस का हर फैशन लवर को काफी इंतजार है।

केट मिडलटन की ड्रेसेस की खास बात यह है कि वो उनमें काफी सहज महसूस करती हैं। हर ड्रेस को भारत के शहरों के मौसम के अनुसार ही डिजाइन किया गया है, इस दूरदर्शिता को देखकर केट के मुरीद सभी लोग हो गए हैं कि उनका चयन कितना अच्छा है।

इस दिन इस शाही जोड़े ने स्कूली बच्चों के साथ वक्त बिताया और रानी के 90वें जन्मदिन मनाने के लिए चले गए। प्रधानमंत्री से मुलाकात और दोपहर के भोजन के दौरान भी केट और विलियम काफी अच्छे लग रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
