Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अरे! वाह कितनी सुंदर है फैब्रिक ज्वेलरी, इसे पहनिए ट्रेंडी और नेचर लवर दिखें
आप भी ज्वेलरी लवर हैं? आपकी ज्वेलरी क्लेक्शन में गोल्ड, सिल्वर, डायमंड, कुंदन आदि है, तो इसमें फैब्रिक ज्वेलरी भी जोड़ दें। कारण है सिर्फ इसका ट्रेंड। जानते हैं आपको ट्रेंड में रहना पसंद है। इस बार अपने ज्वेलरी बॉक्स में रखें फैब्रिक ज्वेलरी। इसे आप ऑफलाइन व ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से खरीद सकती हैं।
इतना सोचिए नहीं। आपको भीड़ में हटकर दिखना है, तोयकीन फैब्रिक ज्वेलरी से दोस्ती कर लें। बता दें कि इस क्रिएटिव ज्वेलरी में फैब्रिक का प्रयोग किया जाता है, जैसे-बनारसी, रेशम, सिल्क, और स्क्रीन प्रिंट, जॉर्जेट, प्रिंटेड कॉटन, जूट, शिफॉन, टिशू, ऑरगेंजा आदि।

1. खूबसूरती में क्रिएटिविटी
फैब्रिक ज्वेलरी की खूबसूरती में कुंदन, मोती, स्टोन्स, जरदोजी, माणिक, चांदी या सोने की तार लेस, सैटिन, मखमल आदि का प्रयोग किया जाता हैै। इसकी खूबसूरती डिजाइनर की रचनात्मकता पर निर्भर करती है। जैसे कुछ फैब्रिक ज्वेलरी पर मोतियों, क्रोशिया वर्क, मोती आदि को तवज्जो देते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि ये गहने क्रिएटिविटी की वजह से गहनों के संसार की नई परिभाषा रचने का काम कर रहे हैं। मान गई ना आप भी कि फैब्रिक ज्वेलरी एकदम झक्कास है।
2. स्टाइल है नया-नया
बता दें कि यह ज्वेलरी पैर्टन युवतियों में लोकप्रिय है। इसे आप वेस्टर्न ड्रेस और ट्रेडिश्नल आउटफिट खूब फबता है। यह ज्वेलरी ऑर्डर पर बना जा रही है। इसमें आपको पेंडेंट, नेकलेस, बैंगल, बटरफ्लाई रिंग, बाजूबंद आदि मिल जाएंगे। आजकल कॉलेज गर्ल्स खूब फैब्रिक ज्वेलरी पहन रही हैं। यदि आपका बजट मजबूत है तो इस ज्वेलरी में सेमी प्रेशियस स्टोन्स का प्रयोग किया जा सकता है। जिसे आप गेट-टू-गेदर पार्टी में पहन सकती हैं। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आपका स्टाइल चाहे ट्रेडिश्नल हो, वेस्टर्न हो या फिर इंडो वेस्टर्न, फैब्रिक ज्वेलरी के साथ हर आउटफिट चमक उठती है।
3. आपके बजट में कीमत
हैंड वर्क हमेशा ही महंगा होता है। चाहे वह फैब्रिक ज्वेलरी ही क्यों न हो। फैब्रिक ज्वेलरी की कीमत आर्टिफिशियल ज्वेलरी से ज्यादा है। कारण इन्हें बनाने में मेहनत के साथ समय भी अधिक लगता है। इसकी रेंज 1 हजार रुपए से आरंभ होती है। यदि स्वरोस्की क्रिस्टल्स जैसी महंगे मेटिरियल का प्रयोग किया गया है तो कीमत 15- 20 हजार रुपए होती है। कीमत सुनते ही आप घबरा गईं। फैब्रिक ज्वेलरी में एक जुगाड़ भी है, जो है पूरा बजट फ्रेंडली। इसमें पूरे सेट लेने के बजाय आप अलग-अलग ज्वेलरी खरीदें, जैसे-ईयरिंग्स, अंगूठी, पेंडेंट आदि
फायदों की कतार
- फैब्रिक से तैयार ये गहने पहनकर आप जितनी खूबसूरत लगती हैं, पहनने में ये उतने ही आरामदायक होते हैं। इनसे
- किसी भी तरह की एलर्जी की शिकायत नहीं होती।
- ये गहने जल्दी खराब नहीं होते, ब्लकि लंबे समय तक साथ निभाते हैं।
अब इतना जान लिया फैब्रिक ज्वेलरी के बारे में। अब जल्द इसे खरीदें और पहनें। एक बार इसमें वैरायटी आती है अनलिमिटेड। अरे! हम चाहते हैं कि आप हमेशा सबसे अलग दिखें।



Click it and Unblock the Notifications
