Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
ऑस्कर अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर कुछ यूं दिखी टाइटेनिक जोड़ी
केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो की टाइटेनिक जोड़ी आज भी कई दिलों में जिंदा है। इस जोड़ी ने हमारा ध्यान तब अपनी ओर खींच लिया जब दोनों ऑस्कर के रेड कार्पेट पर एक साथ दिखे।

दोनों ही कपल ब्लैक अटायर में दिखे, जिसकी वजह से उन्होने वहां मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। खिलखिलाते हुए जब दोनों कैमरे को पोज़ देने के लिये जब दोनों एक साथ हाथों में हाथ थामे दिखे, तो यकीन मानिये टाइटेनिक की यादें फिर से दिल में ताजा हो उठीं।

रेड कार्पेट पर लियोनार्डो ने अर्मानी सूट पहना था और केट ने एक एक बड़ा ही खूबसूरत ब्लैक स्ट्रेपलेस गाउन पहना हुआ था।

हांलाकि केट की ड्रेस थोड़ी अजीब सी दिख रही थी पर हमें उनका उसे खूबसूरती से कैरी करने वाला अंदाज काफी पसंद आया।

इसके अलावा केट ने बीच कर्ल और स्टनिंग डायमंड एक्सेसरीज़ पहन रखी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। आपका इन दोनों का लुक कैसा लगा हमें, जरुर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
