Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
सर्दियों में साड़ी पहनने के स्टाइलिश तरीकें, जो देंगे आपको परफेक्ट लुक
साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसके आगे सभी ट्रेडिशनल और वेस्टर्न वेयर फेल हैं। जी हां, पांच मीटर के कपड़े से बनी साड़ी का क्रेज बचपन से ही शुरू हो जाता है। देखा जाए तो मार्केट में तरह-तरह के डिजाइनर आउटफिटस आ गए, लेकिन साड़ी का मुकाबला कोई नहीं कर पाया है। हां, लेकिन इसे पहनने के स्टाइल में समय के साथ जरूर बदलाव आए है। लेकिन जब बात विंटर में साड़ी कैरी करने की हो तो अधिकांश महिलाओं को ये टफ काम लगता है। क्यूंकि गर्म कपड़ो के साथ इसे कैरी करना थोड़ा मुश्किल होता है, ऐसे में ज्यादातर लड़कियां साड़ी पहनना एवॉइड करती है। लेकिन आपकी इस प्रॉब्लम का आसान सोल्यूशन हम आज आपको बताने वाले है। यहां हम आपको विंटर सीजन में साड़ी पहनने की स्टाइल टिप्स बताने जा रहे है। जो आपके लुक को परफेक्ट बनाएगी।

विंटर में किस तरह की साड़ी कैरी करें
विंटर सीजन में पतले और हवादार फैब्रिक जैसे जॉर्जेट, शिफॉन, कॉटन, नेट जैसे फैब्रिक्स वाली साड़ियां ना पहनें। क्यूंकि ये फैब्रिक आपको ठंड से नहीं बचाएंगे। इसकी बजाय विंटर में सिर्फ लिनेन, भागलपुरी, सभी तरह के सिल्क और वेलवेट साड़ियों को ही चुनें। दरअसल, ये फैब्रिक मोटे होते हैं और आपके पैरों को अच्छे से कवर करके रखते हैं। इनसे आपको गर्माहट का एहसास होता है।
साड़ी को ब्लेजर के साथ कैरी करें
जो लेडिज वर्किंग है उनके लिए साड़ी के साथ ब्लेजर कैरी करना परफेक्ट ऑफिस लुक देगा, इसे आप रेगुलर डेज़ या फिर मीटिंग्स में कभी भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस साड़ी के साथ अपना ब्लेज़र पहनना होगा। इसके साथ अगर आप बाल खुले रखने की बजाय बन बनाएंगे तो इससे आपका लुक और प्रोफेशनल दिखेगा।
बोट नैक वाले स्वेटर के साथ साड़ी
बोट नैक वाले स्वेटर के साथ अगर आप साड़ी पहनेगी कि तो ये आपको काफी खूबसूरत लुक देगा। ये स्वेटर आप सिल्क या लिनेन दोनों पर ट्राई कर सकती है। फुल स्लीव्ज़ स्वेटर और साड़ी वाले इस लुक के साथ आप बूट्स भी कैरी कर सकती हैं।
लॉग श्रग के साथ साड़ी
सर्दियों में साड़ी पहनने का ये लेटेस्ट और स्टाइलिश तरीका है। लेकिन इसके साथ आपका लुक तभी परफेक्ट लगेगा जब आप साड़ी से मैचिंग फ्लोर लेंथ लॉन्ग ओपन श्रग पहनेंगी। तो अगर आप डिजाइनर साड़ी बनवा रही हैं तो उसके साथ इस तरह का श्रग भी बनवा सकती हैं। और चूंकि अभी ट्रेंड मिक्स एंड मैच का भी है, ऐसे में साड़ी के कांट्रास्ट वाला श्रग भी पहन सकती हैं।
साड़ी के साथ स्टाइलिश जैकेट ब्लाउज
आजकल बड़े-बड़े फैशन श़ोज में रैंप वॉक करने वाली मॉडल्स को साड़ी के साथ स्टाइलिश फिटेड जैकेट अवतार में खूब पसंद किया जा रहा है। आप भी इस लुक को ट्राई कर सकती है। ये जैकेट वाली साड़ी का लुक वाकई में बहुत अच्छा लगेगा।
लोंग कोर्ट के साथ साड़ी
ये स्टाइल सदाबहार है। जो कैरी करने में भी बहुत आसान है। साड़ी और ब्लेज़र को आप पार्टी या ऑफिस कहीं भी पहन सकती हैं। ये आपको हर जगह स्टाइलिश, बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक ही देगा।
डेनिम जैकेट के साथ साड़ी
डेनिम जैकेट अपने आप में कंप्लीट, बिंदास लुक देता है। तो जब इसे साड़ी के साथ स्टाइल किया जाता है तो इसका एट्रेक्शन और बढ़ जाता है। लेकिन डेनिम जैकेट पहनने से पहले नॉर्मल ब्लाउज़ की जगह वुलेन ब्लाउज़ पहनें और फिर ऊपर डेनिम जैकेट पहन लें। इससे आप ठंड से भी बच पाएंगे और ये आपको काफी कूल लुक भी देगा।
स्वेटशर्ट के साथ साड़ी
साड़ी को स्वेटर या लोंग कोर्ट के अलावा स्वेटशर्ट के साथ भी पहना जा सकता है। ये लुक, खासतौर से कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए बढ़ा रहिएगा। जो उनके लुक को काफी कूल और स्टाइलिश बनाएगा।
साडी के साथ मैचिंग शॉल
अगर आपको फुल स्लीव्स ब्लाउज़ या फिर साड़ी के साथ जैकेट्स पहनना पसंद नहीं है तो आप कंधे पर साड़ी से मैचिंग शॉल या फिर दुपट्टा कैरी कर सकते है। इससे आप स्टाइलिश भी लगेंगी और ठंड से भी बच जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
