Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इंडियन फैशन इंडस्ट्री में छाई शोक लहर, मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का निधन
देश के सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से नवाजे गए फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का बुधवार 12 फरवरी को गोवा स्थित उनके घर पर निधन हो गया। पूरी फैशन इंडस्ट्री संग फिल्म जगत में रॉड्रिक्स के निधन की खबर आने के बाद से शोक लहर छा गई है। 28 मई, 1960 को जन्मे रॉड्रिक्स फैशन इंडस्ट्री में एक कामयाब शख्सियत थे। फैशन की समझ रखने के साथ ही वह एक लेखक, पर्यावरणविद और समलैंगिक अधिकारों के समर्थक भी रहे।

पहला शो रहा अधूरा
वेंडेल रॉड्रिक्स का नाम उन चुनिंदा भारतीय डिजाइनर्स में से है, जिन्होंने भारतीय फैशन में मिनिमलिज्म की सोच को जोड़ा। रॉड्रिक्स के पहले कलेक्शन में 12 मॉडल्स ने रैम्प वॉक किया, जिनमें मेहर जेसिका जैसे नाम शामिल थे। मगर इनका पहला कलेक्शन पूरा नहीं हो पाया। दरअसल वेंडल के पास इतना फंड नहीं था कि वह अपनी मॉडल्स की ऑर्गेंजा ट्यूनिक्स के साथ पहनने के लिए जूते अरेंज कर पाते। IGEDO (दुनिया का सबसे बड़ा फैशन का मेला) में हिस्सा लेने वाले वेंडेल रॉड्रिक्स पहले भारतीय फैशन डिजाइनर थे।

फैशन से फिल्मों तक
अगर रॉड्रिक्स के फैशन करियर की बात करें तो सबसे पहले उन्होंने पेरिस से फैशन कोर्स करने के लिए फंड जोड़ना शुरू किया था। उन्होंने फैशन संग भारतीय फिल्मों में भी हाथ आजमाया, जैसे कि 2008 में बनी फिल्म फैशन में उन्होंने एक छोटा सा कैमियो रोल प्ले किया। इसी के साथ 2003 में आई फिल्म बूम में उन्होंने अदाकारी की थी।

ईको फ्रेंडली डिजाइनर
इतना ही नहीं, रॉड्रिक्स का नाम इको फ्रेंडली फैशन के लिए भी याद किया जाएगा। इन्होंने अपने दौर में खादी के साथ खूब सारे एक्सपेरिमेंट्स किए। फ्रांस में पढ़ाई के दौरान उन्हें इस बात की अच्छी समझ आ चुकी थी कि अपने कपड़ों में अपने देश की झलक दिखनी चाहिए। इसी बात को दिमाग में रखते हुए उन्होंने गोवा की पारंपरिक कुनबी साड़ी को लेकर बहुत सारे एक्सपेरिमेंट्स किए। इसी के साथ 2017 में उन्होंने प्लस साइज महिलाओं के लिए कलेक्शन बनाया। इसके साथ ही, रॉड्रिक्स देश के उन पहले फैशन डिजाइनर्स में एक रहे जिन्होंने रिसोर्ट वियर तैयार किया।



Click it and Unblock the Notifications
