Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
व्हाइट डेनिम के साथ ऐसे स्टाइल करें अपना क्लासी लुक
पार्टी हो या ऑफिस, दोनों ही जगह व्हाइट डेनिम काफी क्लासिक और कूल लगती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि व्हाइट डेनिम में किस तरह आप स्टाइलिश और क्लासी लग सकती हैं।
ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम में सफेद रंग की डेनिम पहनना पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में व्हाइट डेनिम काफी कूल लगती है। इस मौसम में सफेद रंग की कमीज़, डेनिम, स्कर्ट सबसे पहली पसंद होती है। हर लड़की के वार्डरोब में व्हाइट जींस जरूर होती है।
पार्टी हो या ऑफिस, दोनों ही जगह व्हाइट डेनिम काफी क्लासिक और कूल लगती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि व्हाइट डेनिम में किस तरह आप स्टाइलिश और क्लासी लग सकती हैं। व्हाइट डेनिम के साथ सभी रंग जचते हैं। चलिए जानते हैं कि व्हाइट डेनिम के साथ किस रंग के कपड़ों का कंट्रास्ट बैस्ट रहेगा।
A post shared by And Then We Tried (@andthenwetried) on
1. व्हाइट डेनिम के साथ वाइट ही पहनें
व्हाइट डेनिम के साथ आप प्लेन व्हाइट टॉप या शर्ट भी पहन सकती हैं। ये कॉम्बिनेशन काफी बढिया रहता है। आप इस पर गोल्ड न या सिल्वर एसेसरीज़ जैसे नेकपीस, हैंड कफ्स, घड़ी, ईयर रिंग्स़ और जूते पहन सकती हैं। व्हाइट एंड गोल्डन/सिल्वर लुक आपको बहुत ही खास लुक देगा।
A post shared by Renee Boggess (@heartandchic) on
2. व्हाइट डेनिम के साथ ग्रे टॉप
प्रिंटेड या प्लेन ग्रे टॉप के साथ प्लेन व्हाइट जींस क्लासिक लगती है। इससे व्हाइट काफी सोबर लगता है और सफेद रंग की खास बात है कि ये किसी को भी सूट कर जाता है। अगर आप कम से कम एसेसरीज़ पहनकर बाहर जाना चाहती हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए बैस्ट है।
A post shared by My 9 To 5 Shoes (@my9to5shoes) on
3. पीच कलर के टॉप के साथ व्हाइट डेनिम
नेट, सिल्क या किसी भी तरह के पीच कलर के टॉप को आप व्हाइट डेनिम के साथ पहन सकती हैं। अगर आप प्रोफेशनल और स्मार्ट लुक चाहती हैं तो इसके साथ आप मैट गोल्डन कलर की एसेसरीज़ भी पहन सकती हैं। टैन कलर की बैल्ट, जूते और बैग के साथ आप अपने इस अवतार में चार चांद लगा सकती हैं।
4. स्ट्राइप्स के साथ व्हाइट डेनिम
व्हाइट डेनिम के साथ आप वर्टिकल या हॉरिज़ोनटल स्ट्राइप वाली शर्ट या टीशर्ट पहन सकती हैं। ऑफिस में ये लुक बहुत खूब जचता है।
A post shared by Scout&Mollys Hillsboro Village (@scoutandmollyshillsborovillage) on
5. व्हाइट डेनिम और ब्लैक
सदियों से ब्लैक एंड व्हाइट का कॉम्बिनेशन बैस्ट माना जाता है। प्रिंटेड, प्लेन, पोल्कास या डिज़ाइनर प्रिंट का टॉप व्हाइट जींस के साथ ट्राई कर सकती हैं। ब्लैक एंड व्हाइट मिक्स टॉप भी सफेद डेनिम पर खूब फबता है।
A post shared by Frank&Salvi | Fashion Boutique (@frankandsalvi) on
6. व्हाइट डेनिम और नेवी ब्लू
गहरे नीले रंग की फ्लोरल जैकेट या टॉप भी व्हाइट जींस बहुत बढिया लुक देता है। व्हाइट डेनिम के साथ नेवी ब्लू क्रॉप टॉप या फुल स्लीव्ज़ की टीशर्ट पहन सकती हैं।
A post shared by Scout&Mollys Hillsboro Village (@scoutandmollyshillsborovillage) on
7. नियॉन के साथ व्हाइट डेनिम
फ्लर्टी लुक के लिए आप नियॉन प्रिंटेड टॉप के साथ व्हाइट डेनिम पैंट पहनें
A post shared by Style and Soul Boutique (@styleandsoulboutique) on
8. मटैलिक के साथ व्हाइट डेनिम
ऊपर बताई गई लुक आप दिन में ट्राई कर सकती हैं तो वहीं शाम के समय मटैलिक या सिक्यून टॉप को व्हाइट जींस के साथ पहन सकती हैं। स्मोकी आई मेकअप आपकी इस लुक को गॉर्जियस बना देगा।
A post shared by Amanda // Cashmere & Jeans (@amandaafaber) on
9. व्हाइट डेनिम के साथ न्यूड्स
मैचिंग टॉप के साथ-साथ परफैक्ट अंडरवियर भी बहुत जरूरी होता है। व्हाइट जींस के अंदर न्यूड या स्किन कलर का अंडरवियर पहनना बैस्ट रहेगा। किसी और रंग का अंडरवियर व्हाइट डेनिम में चमक सकता है जोकि आपको शर्मिंदा कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
