Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जाह्नवी कपूर का First मैगजीन शूट, कॉन्फिडेंस और गॉर्जियस लुक में आई नजर
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का पहली फिल्म धड़क रिलीज होने से पहले ही जाह्नवी स्टार बन चुकी है। फैंस बेसब्री से जान्हवी की पहली मूवी का इंतजार कर रहे है। जाह्नवी मीडिया में हमेशाअपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती है। इन दिनों जाह्नवी एक बहुत ही बड़ी वजह से मीडिया में छाई हुई है। वो है उनका पहला मैगजीन कवर शूट। जाह्नवी ने वॉग मैगजीन के जून के कवर के लिए पहला फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में जाहन्वी कमाल की खूबसूरत नजर आ रही है।
शूट के सभी फोटोज में उनके सिजलिंग लुक देखने को मिल रहा है। मैगजीन के लिए करवाए फोटोशूट में जाह्नवी फ्लोरल प्रिंट के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक फोटो में बड़े से सोफे पर बैठी है और उन्होंने फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस पहन रखी है। साथ ही जीन्स की जैकेट भी कैरी की है।

एक फोटो में उन्होंने लाइट ग्रीन कलर की हॉट ड्रेस पहनी है। मैगजीन के लिए जाह्वनी के फोटोज फोटोग्राफर प्रसाद नायक ने क्लिक किए हैं। मेकअप सुभाष वागल और स्टाइल प्रियंका कपाड़िया द्वारा दी गई है। जाह्नवी ने इस तस्वीरों में काफी कॉन्फिडेंट नज़र आ रही हैं। ऐसा लग ही नहीं रहा है कि ये जाह्नवी का पहला फोटोशूट है। जाह्नवी कपूर की सेक्सी कुर्तियां देखकर आप भी गाना शुरु कर देंगे.. तेरी कुर्ती सेक्सी लगदी वे...

जाह्नवी ने मैगजीन का कवर फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये फोटोशूट देखकर कई लोगों ने तो जाह्नवी की तुलना श्रीदेवी से करते हुए लिखा, 'जाह्नवी की आंखे श्रीदेवी से मिल रही हैं। ' Sonam Kapoor wedding: मेंहदी से लेकर रिसेप्शन तक अपने स्टाइल से छा गई जाह्नवी कपूर

जान्हवी ने इसी मैगजीन के लिए इंटरव्यू भी दिया है। ये इंटरव्यू वॉग के लिए फिल्ममेकर करन जौहर ने लिया है, जिसमें जाह्नवी ने अपनी मां को खोने से लेकर अपने कॅरियर और एक्सपीरियंस को लेकर खुलकर बात की है।



Click it and Unblock the Notifications
