Latest Updates
-
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी
इंडिया कोटूर वीक: रैम्प पर आलिया दिखी इतनी खूबसूरत.. देखते ही रह गए रणवीर
मनीष के क्लेक्शन 'सेंसुअल अफेयर' के लिए शॉ स्टॉपर बनकर उतरे रणवीर और आलिया।
इंडिया कोटूर वीक (ICW 2017) के गैंड फिनाले में बॉलीवुड के मस्तमौला अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के लिए बतौर शॉ स्टॉपर रैम्प पर उतरे। दोनों की जोड़ी को दर्शक ऐड में पहले ही देख चुके हैं। लेकिन रैम्प पर इनकी केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी।
दिल्ली में आयोजित इस शो में मनीष ने अपना क्लेक्शन 'सेंसुअल अफेयर' लॉन्च किया। इस कलेक्शन के लिए शॉ स्टॉपर बनकर उतरे इन दोनों सितारों ने बेहद ही खूबसूरती के साथ पेश किया।
आइए तस्वीरों में देखिए इस कलेक्शन की झलक को।



दोनो नजर आए रॉयल अंदाज में
आलिया ने गाउन पहना हुआ था इस गाउन में वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। वहीं रणवीर शेरवानी में रॉयल अंदाज में नजर आए।

मनीष मल्होत्रा के शो में दिखे
ये दोनों फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शो-स्टॉपर बने थे। इससे पहले दोनों एक कर्मिशयल एड में भी साथ नजर आ चुके हैं।

देखने लायक केमिस्ट्री
रैम्प पर दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी और रणवीर तो आलिया के चेहरे से नजरें ही नहीं हटा पा रहे थे। रणवीर की ये किलर लुक्स कैमरे में भी कैद हो गई

'सेंसुअल अफेयर
दिल्ली में आयोजित इस शो में मनीष ने अपना क्लेक्शन 'सेंसुअल अफेयर' लॉन्च किया था।

आलिया नजर आई फ्लोरल गाउन में
आलिया इस मौके पर गोल्डन कलर के ब्राइडल फ्लोरल गाउन में नजर आई।

रणवीर दिखे अलाउद्दीन खिलजी के लुक में
रणवीर इस शो में अपने रॉयल अलाउद्दीन खिलजी लुक में नजर आए। ब्लैक शेरवानी में बहुत जंच रहे थे।

साथ नजर आएंगे मूवी में
आलिया और रणवीर की फिल्म ‘गुल्ली ब्वॉय' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।



Click it and Unblock the Notifications
