Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
फैशन न्यूज: ब्यूटी कॉन्टेस्ट में एक साथ तीन टाइटल अपने नाम किए भारत ने
इंडिया ने एक ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट में तीन अलग अलग ब्यूटी खिताब अपने नाम कर एक अलग इतिहास रच डाला।
इंडिया ने एक ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट में तीन अलग अलग ब्यूटी खिताब अपने नाम कर एक अलग इतिहास रच डाला हैं। तीन देसी सुंदरियों ने यूनाइटेड नेशन्स ब्यूटी पीजेंट नाइट में ये अलग अलग खिताब जीतकर देश को गौरवन्ति महसूस करवाया हैं। ये ब्यूटी कॉम्पीटिशन जैमेका के कॉर्टलेग ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ था।

मिस यूनाइटेड नेशंस 2017
एयर इंडिया की एयर होस्टेज एमी चौधरी वर्मा ने मिस यूनाइटेड नेशंस का खिताब जीता। वो इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी। उन्होंने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता को जीतकर पूरे देश का गौरव बढ़ा दिया। इस मौके पर उन्होंने फ्लोइंग गाउन पहना था और काउन पहनने के बाद वो किसी रॉयल दिवा से कम नहीं लग रही थी।

मिसेज यूनाइटेड नेशंस 2017
इस इवेंट में रोशनी हसन ने मिसेज यूनाइटेड नेशंस का खिताब जीतकर दूसरा खिताब इंडिया के झोली में देकर हमारे देश को सम्मान दिलाया। कहने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है कि वो इस इवेंट में ग्लोसी पिंक गाउन और डायमंड ज्वेलरी में कितनी खूबसूरत लग रही थी।

मिसेज यूनाइटेड नेशंस क्लासिक
इस व्हाइट गाउन में नीपा सिंह किसी परी से कम नहीं लग रही थी। लेकिन जैसे ही उन्होंने मिसेज यूनाइेट नेशंस क्लासिक का खिताब अपने नाम किया वो करोड़ो हिंदूस्तानी की चहेती बन गई। ये काउन पहनने के न सिर्फ उनकी चमक बढ़ गई बल्कि देश का नाम भी उन्होंने ऊंचा कर दिया।
इन सभी लड़कियों ने इस सौंदर्य प्रतियोगिताओं को जीतकर देश के लिए एक प्रतिष्ठित इतिहास बना दिया है क्योंकि यह पहली बार हुआ है कि इंडिया को इस कॉम्पीटिशन के तहत हर श्रेणी में रखा गया था।



Click it and Unblock the Notifications