Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लैक्मे फैशन वीक 2023 : Gennext 2023 विनर्स ने पहले दिन पेश किया स्टनिंग कलेक्शन

इंडिया के सबसे बड़े फैशन शो यानि कि लैक्मे फैशन वीक आज 9 मार्च 2023 से आगाज हो गया है। हम ये कह सकते हैं कि फैशन और लाइफ स्टाइल में बदलावों के लिए और नये ट्रेंड में शामिल होने का वक्त आ गया है, क्योंकि लैक्मे फैशन वीक से फैशन वर्ल्ड का पूरा रूख बदल जाता है। ये इवेंट आज से शुरू होकर 12 मार्च 2023 तक चलेगा। लैक्मे फैशन वीक मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में आयोजित हो रहा है, जो FDCI (फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया) की पार्टनरशिप के साथ शुरू हुआ है।
9 मार्च 2023 से शुरू लैक्मे फैशन वीक में कई डिजाइनर्स अपने कलेक्शन को पेश कर रहे हैं। आज के इवेंट में अनविता शर्मा और सिक्स 5 सिक्स के द्वारा टू पॉइंट टू द्वारा स्ट्रीटवियर कलेक्शन पेश किया गया। वहीं इसके बाद राइज वर्ल्डवाइड सस्टेनेबिलिटी फैशन डिजाइनर रुचिका सचदेवा के बोडिस का खास कलेक्शन पेश किया गया। सस्टेनेबिलिटी-फोकस्ड कलेक्शंस के साथ, FDCI इनोवेटर्स सेगमेंट में नितिन बाल चौहान और गौरव जय गुप्ता ने अपना कलेक्शन पेश किया।
INIFD और FDCI के साथ पार्टनरशिप में लैक्मे फैशन वीक में Gennext 2023 विनर्स KoAi, Hiro, KoyToy और रुद्राक्ष द्विवेदी को पेश किया, जहां इन्होंने अपना कलेक्शन फैशन की दुनिया के सामने रखा।
KoAi का लेटेस्ट कलेक्शन "कोलेसेन्स" जिसका टाइटल Coppice से इंस्पायर है है। Copice की इमेजिन करके और उनके क्लासिक प्रिंटिंग फ्लोरल मोटिफ को इंटिग्रेटेड करके इनक्रेडिबल प्रिंट डिज़ाइन सामने आए हैं। सिल्हूट ड्रेप्स और प्लीट्स का एक अमलगमेशन किया गया है। इसमें जो फ्रैब्रिक यूज किया गया है, उसमें हैवी कॉटन रेशम , मशरूम टवील, पॉपलिन, शिफॉन शामिल है।
वहीं हिरो के कलेक्शन का आइडिया डायस्टोपियन दुल्हन से आया है। इसकी प्रेरणा 'सर्वनाश के बाद की दुनिया कैसे होगी', ली गई है। इसमें शामिल टेक्नोलॉजी रूचिंग, स्मोकिंग शामिल हैं। इस लुक को तैयार करने के लिए टाई डाई और स्टोन वाशिंग जैसी डाईंग की कई सारी टेक्नीक की यूज किया गया है।

इसके साथ ही KoyToy का कलेक्शन "ए महाराजा-इन-वेटिंग" के दोहरी जिंदगी के साथ अपनी लाइफ को बिताने के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। डिजाइनों में हिस्टोरिकल आर्ट म्यूरल में पाए जाने वाले कॉम्पलेक्स मोटिफ्स की प्रेजेटेशन शामिल है। इस कलेक्शन की खास बात ये रही कि इसके प्रिंट्स में मीठे पानी के मोती, चमकीले गहनों के बॉक्स और ओरिजनल मिनिएचर्स को दर्शाने वाले डिजाइन्स शामिल हैं। हंटिंग सफारी सेट, घुड़सवारी करने वाले लोगों और फ्लेयर्ड ओवरसाइज़्ड पैंट्स के आइकॉनिक सिल्हूट, स्टेटमेंट जेमस्टोन्स और पर्ल स्ट्रिंग्स के साथ स्टाइल किए गए मॉडर्न महाराजा इस कलेक्शन को पूरा करते हैं।

रुद्राक्ष द्विवेदी का कलेक्शन जो ईको क्रुएलिटी से इंस्पायर है। इसकी खास बात ये रही कि इस कलेक्शन में ज्योमेट्रीकल लाइन पर पूरा फोकस करके काम किया गया है। ये दस्तकारी वाले कच्चे बनावट में इंटीग्रेटेड है, जो इनकी खूबसूरती से निखर के सामने आया है कि जिससे पता चलता है कि सुंदरता में कितनी कशिश होती है। रुद्राक्ष द्विवेदी ने इसके लिए जो बेस बनाया था, उसमें इन्होंने मैटेलिक ट्रिम का यूज किया था, साथ ही ट्यूल पर मैट व हाथ के साथ ही मशीन का यूज भी इसकी डिजाइन को उभारने के लिए लिया गया है। ब्रांड के सिग्नेचर क्रोम लाइन वर्क के कॉम्बिनेशन है।
Image Courtesy- https://www.instagram.com/lakmefashionwk



Click it and Unblock the Notifications
