Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
LFW '17: रैम्प पर आकर टाइगर ने दिशा की बचाई इज्जत, बन गए रियल हीरो
लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन टाइगर श्रॉफ ने ये साबित कर दिया की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को लेकर वो कितने प्रोटेक्टिव हैं। दरअसल, टाइगर ने दिशा को रैम्प वॉक के दौरान उस वक्त प्रोटेक्ट किया, जब वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो सकती थीं। बता दें कि पांच दिनों तक चलने वाला लैक्मे फैशन वीक-2017 का रविवार को लास्ट डे था।
टाइगर और दिशा दोनों को मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करना था, लेकिन ऐन टाइम पर आकर टाइगर ने दिशा को ऊप्स मूमेंट का शिकार होने से बचा लिया। इसे कहते है परफेक्ट बॉयफ्रैंड।

डेनिम और ब्लैक ब्लेजर में नजर आए टाइगर
दरअसल टाइगर और दिशा दोनों को मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करना था। मनीष ने पूरे स्टेज को मिरर से डेकोरेट करवाया था। किसी ने इस बारे में सोचा नहीं होगा कि ये मिरर डेकोरेशन दिशा के लिए Oops Moment ला सकती है, पहले डेनिम और ब्लैक ब्लेजर पहने हुए टाइगर रैंप पर आए, अपने स्टनिंग लुक से उन्होंने फैंस को काफी इम्प्रेस किया।

रैम्प वॉक करने से पहले टाइगर ने रोका
जैसी ही दिशा की बारी आई तो टाइगर ने देखा कि रैम्प को मिरर फ्यूचरिस्टिक थीम पर बनाया गया था, जिसमें वॉक करने वाले की परछाई साफ झलक रही थी।

स्टेज से उतर गई दिशा
इसके बाद जब दिशा पाटनी रैंप पर आने वाली थीं तभी टाइगर उनके पास पहुंच गए और कान में कुछ कहा। इसके बाद दिशा ने वॉक नहीं किया और स्टेज के साइड में जाकर ऑर्गनाइजर्स से कुछ बात की।

शॉर्ट शिमरिंग ड्रेस पहनी थी दिशा ने
दिशा इस दौरान शिमरिंग शार्ट ड्रेस पहनकर रैम्प वॉक करने वाली थीं, जिसका रिफ्लेक्शन साफ तौर पर किसी बड़े मालफंक्शन के रूप में सामने आ सकता था। हालांकि टाइगर ने समय रहते दिशा को आगाह कर दिया। इसके बाद दिशा ने सिर्फ रैम्प के बाहर ही पोज दिए।

दिशा को शर्मिंदा होने से बाल बाल बचाया
सही समय पर अपनी सूझबूझ रखते हुए टाइगर ने दिशा को मीडिया और ऑडियंस के सामने शार्मिंदा होने से बचाया।



Click it and Unblock the Notifications
