Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
अपने घर की छत साफ करने के 7 तरीके
अक्सर लोग अपने घर को खूबसूरत फर्नीचर और सामान से सजा लेते है, घर के दरवाजे, खिड़कियां और फर्श चमचमाती है लेकिन अगर आप उनकी छत को जाकर देखें तो वह बहुत गंदी दिखती है। छत भी घर महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, उसकी भी साफ - सफाई करनी जरूरी होती है। इसलिए आप जब भी अपने घर की सफाई करें तो छत को अवश्य साफ करें।
कुछ लोग इस गलतफहमी में रहते है कि छत उनके घर का हिस्सा नहीं होती, उसकी सफाई भी जरूरी नहीं होती है। सालों में एकआध बार वह छत की साफ करवा देते है। लेकिन ऐसा करना कतई ठीक नहीं है, आपको अपने घर की छत भी नियमित रूप से साफ करनी चाहिए। छत को साफ करना बहुत मुश्किल काम होता है, ऐसे में हम आपको छत साफ करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं :

छत साफ करने के कुछ आसान तरीके -
1) प्रेशर से पानी से धुलाई : छत से सारी गंदगी को निकालने का इससे बेहतर तरीका कोई और नहीं है। गंदी छत पर पाइप लगाकर प्रेशर से पानी डालिए और उसे पूरा धुल दीजिए। पानी के प्रेशर से सारी धूल बह जाएगी और जमा काई भी आसानी से छूट जाती है। पानी से आप बिना थके छत को साफ कर सकते है।
2) हाथ से कूडा उठाना : अगर आपकी छत में इधर - उधर ढेर सारा कूड़ा फैला है तो आप उसे झाडू की मदद से कूडेदान में भर सकते है। इस तरीके से मोटा - मोटा और भारी कूडा उठाकर डस्टबीन में डाल सकते है जिससे बाद में झाडू लगाने में आसानी होगी। इस तरीके से छत हमेशा मेंटेन रहती है और गंदगी भी नहीं होती, जैसे ही कुछ गंदा हो, उसे उठाकर फेंक दें।
3) मॉस को स्क्रब करना : छत पर जमी काई या काई की मोटी परत को छुड़ाना आसान बात नहीं है इसलिए आपको मॉस को स्क्रब करने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसे रगड़ने से छत पर जमी पुरानी काई, शैवाल या फंगस आसानी से निकल जाती है और छत की फर्श भी चमक जाती है। आप चाहें तो स्क्रब करने के बाद अन्य कैमिकल का इस्तेमाल भी कर सकते है।
4) क्लोरीन वॉशिंग : क्लोरीन में कीटाणुनाशक और विंरजन गुण होते है जिसकी सहायता से छत को आसानी से बिना थकेहारे साफ किया जा सकता है। क्लोरीन एक प्रकार का कैमिकल होता है जिसकी उचित मात्रा का इस्तेमाल करना चाहिए। छतों को साफ करने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट का इस्तेमाल किया जाता है जो मार्केट में आसानी से उपलब्ध है। इसकी मदद से छत पर जमी काई और गंदगी भी कटकर बह जाती है।
5) ग्रीन मेथड : गैर- ब्लीच प्रोडक्ट और सामान का इस्तेमाल किए बिना ग्रीन मेथड से आप छत को आसानी से साफ कर सकती है। इस तरीके के कई कैमिकल और शैम्पू मार्केट में उपलब्ध है। इनके इस्तेमाल से छत की फर्श सुरक्षित और साफ हो जाती है। इनकी मदद से छत पर चिपकी गंदगी और काई भी निकल जाती है।
6) झाडू लगाना : यह तरीका सामान्य और सस्ता है। अगर छत छोटी और कम गंदी है तो आप आसानी से झाडु लगा सकती है। झाडु की सहायता से छत की सारी गंदगी आसानी से निकल जाती है जैसे - सूखी पत्तियां, धूल, गंदगी आदि।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
