Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
भारी जाँघों को कैसे कम करें?
हम में से प्रत्येक का शरीर अलग है और इसके परिणामस्वरूप इसकी गतिविधियाँ भी अलग अलग होती हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है या शरीर की संरचना खराब हो सकती है। प्रत्येक गतिविधि अपने आप में अलग होती है जो प्रत्येक व्यक्ति में उपस्थित लचीलेपन द्वारा सीमित और नियंत्रित होती है।
भारी जांघे कभी-कभी बहुत परेशानी खड़ी करती है। न कोई जींस फिट होती है और न ही शॉट्स। अगर आप सामन्य सी दिखने वाली महिला है और बस केवल आपकी जांघो पर चर्बी है तो, उसे निमन्नलिखित व्यायाम से कम किया जा सकता है। यह व्यायाम केवल जाँघों पर ध्यान केन्द्रित करते हैं और उन लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है जो सामान्यत: अधिक वजन वाले होते हैं।

ऐसे करें व्यायाम
* अपने तलुओं को 30 सेमी. की दूरी पर रखते हुए सीधे खड़े रहें और अगूंठे आगे रखते हुए अपने दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें।
* अपनी श्रोणि को तीस सेकेण्ड तक घड़ी की दिशा में घुमाएं; रुकें और पुन: विपरीत दिशा में तीस सेकेण्ड के लिए घुमाएं।
* इस कसरत को छह बार दोहरायें। ध्यान रखें: पूरे व्यायाम के दौरान दोनों पैरों के तलुओं को ज़मीन पर रखें।
* उसी स्थिति से पुन: प्रारंभ करें; अपने दाहिने कूल्हे को उस बिंदु तक आगे ले जाएँ जहाँ तक आप आराम से जा सकते हैं और अपनी श्रोणि को घड़ी की दिशा में तीस सेकेण्ड तक घुमाएं; रुकें और पुन: तीस सेकेण्ड के लिए विपरीत दिशा में घुमाएं। ध्यान रखें: जब पूर्ण हो; अपने शरीर को प्रारंभिक स्थिति में वापस लायें।
* अपने बाएं कूल्हे को उस बिंदु तक आगे ले जाएँ जहाँ तक आप आराम से जा सकते हैं और अपनी श्रोणि को घड़ी की दिशा में तीस सेकेण्ड तक घुमाएं; रुकें और पुन: तीस सेकेण्ड के लिए विपरीत दिशा में घुमाएं। ध्यान रखें: जब पूर्ण हो; अपने शरीर को प्रारंभिक स्थिति में वापस लायें।
* अपने तलुओं की स्थिति को न बदलते हुए अपनी श्रोणि को दाहिनी ओर ले जाएँ; 15 से 20 सेमी. संतोषजनक है; ध्यान रखें: यह आपकी नई प्रारंभिक स्थिति है।
* तीस सेकेण्ड के लिए अपने शरीर को घड़ी की दिशा में घुमाएं; इस बात का ध्यान रखें कि आपका संतुलन न जाए। अगले तीस मिनिट के लिए इस कसरत को घड़ी के विपरीत दिशा में करें और जब पूर्ण हो जाए तो श्रोणि को इसकी केन्द्रीय स्थिति में ले जाएँ।
* अपनी श्रोणि को बाईं ओर ले जाएँ और चरण 7 में बताए गए चरणों को दोहरायें।
* जब पूर्ण हो; श्रोणि को पुन: केन्द्रीय स्थिति में ले आयें। कसरत पूर्ण होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
