Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Weight Loss: जल्दी-जल्दी वजन करना है कम तो ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 फूड्स, महीनेंभर में अंदर चला जाएगा पेट
Weight Loss Breakfast: वजन और डाइट का एक दूसरे से हेल्थ कनेक्शन है, हम जो खाते हैं उसका वास्तव में हमारे शरीर के वजन पर बहुत प्रभाव पड़ता है।आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में डाइट को मैनेज कर पाना बहुत मुश्किल हो गया है। लेकिन ब्रेकफास्ट में कुछ सामान्य बदलाव करके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।
ब्रेकफास्ट डाइट वजन कम करने या बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसलिए हम आपको 5 ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करके वेटलॉस कर सकते हैं।

खमण ढोकला
स्वाद में खट्टा-मीठा ढोकला हर किसी को नाश्तें में खूब पसंद आता है। ये झटपट बन भी जाता है। 100 ग्राम ढोकला में 160 कैलोरी होती है। ढोकले को स्टीम करके बनाया जाता है तेल से नहीं, इसलिए इसमें बहुत कम कैलोरी होती है इसके अलावा ढ़ोकला को फर्मेंटेड फूड की कैटेगरी शामिल किया जाता है, जो सेहत के लिए बेस्ट है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी घटती है।
दलिया
वजन कम करने के लिए नाश्ते में दलिया स्वास्थयवर्धक विकल्प है। फाइबर से भरपूर होने के वजह से दलिया खाने के बाद पेट भरा हुआ लगता है और जल्दी भूख भी नहीं लगती है। ये आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने के साथ ही पेट का पाचन भी बनाए रखता है।

पोहा
हम में से ज्यादात्तर लोगों की नाश्ते में पहली पसंद पोहा होता है। क्योंकि ये झटपट तैयार होने के साथ ही खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। पोहा फाइबर से भरपूर होता है इसलिए एक बार खाने में ही पेट भर जाता है।100 ग्राम पोहा में 2 से 4 ग्राम तक फाइबर होता है। जबकि 100 ग्राम पोहे में लगभग 70 ग्राम तक हेल्दी कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे चबाना भी बेहद आसान होता है।
अंडे
अगर आप अंडे खाते हैं तो वजन कम करने के लिए यह एक बेस्ट नाश्ता है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो आपके मसल्स को स्ट्रॉन्ग रखता है। आप अंडे का आमलेट बनाकर या इसे उबाल कर खा सकते हैं।
चीला
नाश्ते में पेट भरने के लिए चीला हेल्दी विकल्प है। यह बहुत ही हल्का नाश्ता है। बेसन में पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, विटामिन के, कॉपर, जिंक, फाइबर, आयरन, सोडियम, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें ज्यादा फाइबर होने की वजह से यह पाचन क्रिया सही रहती है। बेसन से बने इस नाश्ते को खाने से आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और पेट भी भरा रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
