Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 लड्डू, सर्दी जुकाम से लेकर जोड़ो का दर्द रहेंगे दूर
Winter laddu Health Benefits: सर्दियों में हमारा खानपान पूरी तरह से बदल जाता है। खासतौर से ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो शरीर को गर्म रखने के साथ ही बीमारियों को दूर रखती हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि ठंड आते ही घरों में लड्डू बनना शुरु हो जाते हैं। ठंड में अलग-अलग जगह खाने के लिए कई तरह के लड्डू बनाए जाते हैं। जिन्हें खाने से इम्यूनिटी मजबूत होगी और शरीर में गर्मी आएगी।
ये लड्डू जोड़ों के दर्द और दूसरी समस्याओं में राहत देंगे आइये जानते हैं ठंड में कौन से लड्डू खाने चाहिए और इनके फायदे-

सौंठ के लड्डू- सर्दियों में सौंठ के लड्डू खाने से शरीर गर्म रहता है। सौंठ खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। सौंठ के लड्डू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सीजनल बीमारी और सर्दी, फ्लू को दूर रखते हैं।
तिल के लड्डू- सर्दियों में तिल, गुड़ और घी से बनाए जाने वाले ये लड्डू खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। ये लड्डू तासीर में गर्म होते हैं जिससे ठंड के असर को कम किया जा सकता है।
अलसी के लड्डू- ठंड में दिल की सेहत का ख्याल रखना है तो खाने में अलसी के लड्डू जरूर शामिल करें। अलसी के लड्डू खाने से शरीर को ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। अलसी के लड्डू शरीर को गर्म रखते हैं और इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। अलसी बाल, त्वचा और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।
गोंद के लड्डू- सर्दी-जुकाम से बचना है तो रोजाना एक गोंद का लड्डू जरूर खा लें। सर्दी के मौसम में इस लड्डू को खाने से जोड़ों में दर्द की शिकायत दूर होती है। प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को ये लड्डू खिलाया जाता है। रात में सोने से पहले गर्म दूध के साथ ये लड्डू खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
मेथी के लड्डू- ठंड में मेथी के लड्डू सर्दियों में खूब खाए जाते हैं। मेथी के बीज में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्लू और सर्दी से बचाते हैं। इसमें गुड़, घी और मेथी के दाने डाले जाते हैं। ये तीनों चीजें ही सर्दियों में फायदेमंद होती हैं। शरीर को गर्म रखने और जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए मेथी खाने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
