Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
6 साल की उम्र से इस बीमारी से जूझ रहे थे आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान, लिखने-पढ़ने में होती थी दिक्कत
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें बचपन में डिस्लेक्सिया था। पिछले साल फिल्म 'महाराज' से डेब्यू करने वाले जुनैद ने बताया कि जब वह 6 साल के थे, तब इस स्थिति का पता चला। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता, आमिर खान और रीना दत्ता, लंबे समय तक इस बीमारी से अनजान थे।
जुनैद ने विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि 'तारे ज़मीन पर' की स्क्रिप्ट पढ़ते वक्त आमिर खान को एहसास हुआ कि जुनैद को भी ऐसी ही समस्या हो सकती है। इसके बाद उन्हें मेडिकल गाइडेंस मिली। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है डिस्लेक्सिया की बीमारी?

डिस्लेक्सिया क्या है?
डिस्लेक्सिया एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जो व्यक्ति के पढ़ने, लिखने और स्पेलिंग की क्षमता को प्रभावित करती है। यह समस्या दिमाग के उस हिस्से से जुड़ी होती है जो भाषा को समझने और उसे प्रोसेस करने का काम करता है। डिस्लेक्सिया का असर केवल पढ़ाई पर ही नहीं, बल्कि व्यक्ति की आत्ममूल्यांकन और आत्मविश्वास पर भी पड़ सकता है। यह एक सामान्य समस्या है जो बच्चों से लेकर वयस्कों तक किसी भी आयु वर्ग में हो सकती है।
डिस्लेक्सिया के लक्षण
- डिस्लेक्सिया से पीड़ित बच्चों को शब्दों को सही तरीके से पढ़ने और समझने में कठिनाई होती है।
- ऐसे बच्चों को शब्दों को सही तरीके से लिखने में भी मुश्किल होती है। वे अक्सर शब्दों के वर्तनी में गलती करते हैं।
- डिस्लेक्सिया से पीड़ित बच्चे अन्य बच्चों के मुकाबले अधिक समय लेते हैं पढ़ने या समझने में।
- ध्यान केंद्रित करने में भी समस्या हो सकती है, जिससे पढ़ाई में परेशानी होती है।
- कभी-कभी, डिस्लेक्सिया वाले बच्चे सही शब्दों का उच्चारण करने में भी कठिनाई महसूस करते हैं।
डिस्लेक्सिया का इलाज
डिस्लेक्सिया का इलाज पूरी तरह से संभव नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों को मैनेज और सुधारने के लिए कुछ प्रभावी उपाय हैं:
विशेषज्ञ की मदद से
एक विशेषज्ञ, जैसे कि स्पीच थेरेपिस्ट या विशेष शिक्षक, बच्चों को भाषा और पढ़ाई में मदद करता है। वे बच्चों को उनके सीखने की क्षमता के अनुसार तकनीकों और अभ्यासों से सिखाते हैं। छात्रों को व्यक्तिगत रूप से और अधिक समय देकर पढ़ाने से उनकी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
स्पीच रिकग्निशन से
कुछ तकनीकी उपकरण जैसे कि ऑडियो बुक्स, स्पीच रिकग्निशन सॉफ़्टवेयर और विशेष टूल्स भी मददगार साबित हो सकते हैं।
टाइम मैनजमेंट के जरिए
डिस्लेक्सिया से पीड़ित बच्चों को अधिक समय और आराम से पढ़ाई का अवसर देना चाहिए, ताकि वे अपने गति से सीख सकें।
सपोर्ट करके
परिवार और शिक्षक का समर्थन भी बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि बच्चों को आत्मविश्वास मिले और वे अपनी समस्या से जूझ सकें। इस प्रकार, डिस्लेक्सिया का इलाज लंबी प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन सही दिशा में प्रयास करने से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications