Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aloo vs Methi Parathe: सर्दियों में कौनसा पराठा खाना है सेहतमंद, आलू या मेथी, ये हैं फायदे
Aloo vs Methi Parathe: सर्दियां शुरु होते ही नाश्ते में गर्मागर्म पराठे वो भी मक्खन डालकर खाने का मजा ही कुछ और होता है। सर्दियों में लोग ज्यादात्तर या तो आलू या फिर मेथी का पराठा खाना पसंद करते हैं
। ज्यादात्तर लोग आलू का पराठा खाना पसंद करते हैं वहीं कुछ लोग सेहत की वजह से मेथी के पराठे भी खाते हैं। लेकिन कई बार सोचते हैं कि सेहत के लिए सर्दियों में नाश्ते में कौनसा पराठा खाना चाहिए? हम आज आपका ये कंफ्यूजन भी सॉल्व कर देते हैं। आइए जानते हैं मेथी और आलू दोनों पराठों को खाने के फायदे-

आलू पराठे खाने के फायदे
आलू में पाये जाने वाले पोषक तत्वों की खास बात यह होती है कि ये शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। आलू का कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और ग्लूकोज एमिनो एसिड में बदलकर बॉडी को तुरंत एनर्जी देने का काम करते है। हालांकि रोजाना आलू के पराठे खाने पर डाइट एक्सपर्ट्स भी मना करते हैं। आलू में कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं।
ज्यादा आलू पराठा खाने के नुकसान
वैसे तो आलू पराठा का सेवन करने से आपको कई लाभ मिलते हैं। लेकिन, अगर आप बहुत अधिक आलू पराठे का सेवन करते हैं, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। अधिक आलू पराठा खाने से आपको अपच, डकार और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। इसलिए दही और अचार के साथ आप इसे नाश्ते, लंच या डिनर में भी खा सकते हैं।
सर्दियों में इस वजह से खाया जाता है मेथी का पराठा
मेथी का पराठा इसलिए भी खाया जाता है क्योंकि यह हल्का और पचने में आसानी होती है। सर्दी में लोग बाहर कम निकलते हैं। ऐसे में हेवी खाना आपके पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है. लेकिन अगर आप मेथी का पराठा खाएंगे तो यह आपके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ पाचन के लिए अच्छा होता है। यह आसानी से पच जाता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है। जो कब्ज, एसिडिटी और बदहजमी को ठीक करता है. जिससे एलर्जी भी कम होता है। मेथी के पराठों को आप दही, आचार और चाय के साथ खा सकते हैं। जिसकी वजह से काफी देर तक पेट भरा हुआ लगता है।
मेथी खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है
सर्दी में लोग कम फिजिकली एक्टिव रहते हैं और रजाईयों में दुबक कर बैठे रहते हें। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के चांसेस अधिक होते हैं। जो एकदम घर से बाहर नहीं निकलते है डॉक्टर उन्हें तेल-घी सब मना कर देते हैं। लेकिन अगर आपको मेथी के पराठे मिल जाए बिना तेल लगाए तो यह आपकी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम कर सकती है। मेथी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए सबसे बेस्ट है। मेथी से बनी डिश से कोलेस्ट्रॉल का लेवल एकदम कंट्रोल में रहता है। जिसेस बीपी कंट्रोल में होता है।
निष्कर्ष
हालांकि ऊपर बताए गए दोनों ही बातों को पढ़कर आप समझ गए होंगे कि सर्दियों में मेथी का पराठा खाना सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक रहता है। आलू का पराठा खाने में कोई बुराई नहीं हैं लेकिन दोनों की तुलना में मेथी के पराठे आपको बहुत ज्यादा लाभदायक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
