Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को है ये बीमारी, चेहरे पर पड़ जाते हैं लाल चकते, ये है इलाज
Agastya Nanda is suffering from eczema : अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें एक्ज़िमा नाम की स्किन से जुड़ी गंभीर बीमारी हैं। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की वजह से वे अक्सर तनाव और असुरक्षित सा महसूस करते थे।
अगस्त्य अपनी बहन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। जहां उन्होंने खुलकर बात की और बताया कि उन्हें ये स्किन की बीमारी उनकी मां श्वेता बच्चन से विरासत में मिली हैं। अगस्त्य ने कहा कि हालांकि ये एक सामान्य स्किन से जुड़ी समस्या है हालांकि इसमें परेशानी भी खूब होती है। इस बीमारी के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए।

आइए जानते हैं क्या होता है एक्ज़िमा और इसके लक्षण और बचाव क्या हैं?
क्या है एक्जिमा? (What Is Eczema)
एक्जिमा स्किन से एक तरह की डिजीज है। यह डर्मेटाइटिस का एक प्रकार है। WebMD के मुताबिक एक्जिमा एक सामान्य त्वचा की स्थिति है जिसमें खुजली, चकत्ते, सूखे धब्बे और इंफेक्शन जैसी समस्या देखने को मिलती है। इसमें स्किन की ड्रायनेस काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस बीमारी के लक्षण अक्सर आपको हाथों, पैरों, गर्दन, कान, होंठों और चेहरे पर दिखाई देंगे। इसके अलावा यह ब्रेस्ट, निप्पल और गुप्तांग के आसपास की स्किन में भी हो सकते हैं।
एक्जिमा के लक्षण ( Eczema Symptoms)
- त्वचा पर लालपन
- चकते या रैशेज दिखाई देना
- इरिटेशन या जलन
- त्वचा पर पपड़ी बनना
- चेहरे पर सूखापन
- चेहले पर खुजली होना
- खुरदरी त्वचा
- चेहरे पर दर्द होना
- चेहरे पर दाने दिखाई देना

एक्जिमा क्या एक व्यक्ति से दूसरे में व्यक्ति में फैलता है?
WebMD के मुताबिक आपको घबराने की जरुरत नहीं है। एक्जिमा संक्रमित बीमारी नहीं है, ये एक से दूसरे में नहीं फैलती हैं।
एक्जिमा किसे होता है?
- जिनकी इम्यूनिटी खराब होती है।
- एक्जिमा जेनेटिक भी हो सकता है। अगर आपके परिवार में कोई पहले से एक्जिमा से पीड़ित हैं, तो आपको भी यह बीमारी हो सकती हैं।
- गंदा या दूषित खाना या किसी चीज के सेवन करने से भी यह स्किन डिजीज हो सकती हैं।
- घटिया क्वॉलिटी के मेकअप प्रॉडक्ट के इस्तेमाल की वजह से
- हार्मोंस के बैलेंस के बिगड़ने की वजह से भी हो सकता है।
- ज्यादा प्रदूषण और गंदगी में रहना में इस बीमारी की एक वजह बन सकता है।
एग्जिमा का इलाज
अगर आप भी एग्जिमा से पीड़ित हैं या लक्षण नजर आ रहे हैं, किसी स्किन केयर एक्सपर्ट से सलाह लें। डॉक्टर्स को आपको बताएंगे कि इस समस्या के दौरान स्किन की कैसे रख-रखाव करना चाहिए। डॉक्टर इस समस्या का पता लगाने के स्किन टेस्ट करवाते हैं और उसके अनुसार दवाईयां और केयर करने के तरीके बताते हैं।
कई मामलों में लाइट थेरेपी देकर इस समस्या से निजात दिलाते हैं वहीं खुजली और सूजन की समस्या को खत्म करने के लिए एंटी इंफ्लेमेटरी मेडिसिन देते हैं। वहीं चेहरे की ड्रायनेस को रोकने के लिए आपको माइल्ड और बेहतर मॉइश्चराइजर सजेस्ट करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
