Latest Updates
-
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ
फिजिकल ही नहीं मेंटल हेल्थ का भी खास ख्याल रखती हैं रश्मिका मंदाना, ये हैं एक्ट्रेस का Fitness Mantra
animal actress rashmika mandanna fitness routine : रश्मिका मंदाना इन दिनों एनिमल मूवी को लेकर चर्चा में हैं। फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हैं। रश्मिका मंदाना के फिटनेस और लुक्स के लाखों दीवाने हैं, इंडस्ट्री में उनकी फिटनेस की भी खूब चर्चा होती है। साउथ ही नहीं अब तो बॉलीवुड में भी उनके चाहनों वालों की कमी नहीं हैं।
रश्मिका अपने लुक्स ही नहीं फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैंस को भी फिट रहने की टिप्स देती रहती हैं।

वर्कआउट और एक्सरसाइज
फिट रहने के लिए नियमित रूप से रोजाना एक्सरसाइज करें। अदाकारा रश्मिका सप्ताह में चार दिन एक्सरसाइज करती हैं। इन चार दिनों में वह कभी एक्सरसाइज स्किप नहीं करती हैं। साउथ एक्ट्रेस एक्सरसाइज की शुरुआत से पहले वार्मअप करती हैं। इस दौरान वह स्ट्रेचिंग और फुल बॉडी फोम रोल जरूर करती हैं। इसके बाद ही वह आगे की एक्सरसाइज शुरू करती हैं। रश्मिका एक्सरसाइज के तौर पर डांसिंग, स्विमिंग, बॉक्सिंग और रोप स्किपिंग आदि करना पसंद करती हैं। शारीरिक स्टैमिना बनाए रखने के लिए वे स्क्वैट्स और पुशअप्स भी लगाती हैं। यही नहीं वे जिम जाकर कार्डियो के साथ-साथ हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करना भी पसंद करती हैं। HIIT करने से अच्छी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है साथ ही साथ मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहता है।
ऐसी डाइट लेती हैं रश्मिका
ब्रेकफास्ट : रश्मिका फलों और सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करती हैं। आमतौर पर वे नाश्ते में एवोकाडो, नट्स और दलिया आदि खाना ज्यादा पसंद करती हैं।
लंच: दोपहर के खाने में रश्मिका मैश्ड पोटैटो और चिकन आदि खाना ज्यादा पसंद करती हैं।
डिनर : रात के खाने में वे शकरकंद, ब्राउन राइस या फिर ग्रिल्ड चिकन आदि जैसा हल्का खाना खाती हैं। इस दौरान वे शरीर में पोषक तत्वों को बैलेंस रखने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीती हैं।
इन चीजों को खाने से करती हैं परहेज
रश्मिका बाहर का खाना अवॉइड करती हैं, उन्हें घर का बना खाना पसंद है। रश्मिका मंदाना चावल, फ्राइड,जंक फूड और मीठी चीजों से परहेज करती हैं।
मेंटल हेल्थ पर देती हैं ध्यान
रश्मिका मानसिक शांति के लिए प्राणायाम और मेडिटेशन आदि करती हैं। उनका मानना है कि मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखकर फीजिकल हेल्थ को भी बेहतर बनाया जा सकता है। इसके लिए वे सांस से जुड़े आसन करती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











