Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
Frequent Urination Causes: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है? क्या रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है? अगर हां, तो आपको इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अक्सर लोग बार-बार पेशाब आने को ज्यादा पानी पीने का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार बार-बार पेशाब आने के पीछे कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में, अगर आपको लगातार यह परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है। आइए, धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी के सीनियर कंसलटेंट - यूरोलॉजी, डॉ. वरुण कटियार से जानते हैं कि बार-बार पेशाब आने के पीछे ये कारण हो सकते हैं -

डायबिटीज
ब्लड शुगर बढ़ने पर बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, शरीर अतिरिक्त शुगर को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है। इसके कारण पेशाब ज्यादा बन सकता है और बार-बार टॉयलेट जाना पड़ सकता है। डायबिटीज में खासतौर पर रात में कई बार पेशाब आने की समस्या देखी जा सकती है।
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) भी बार-बार पेशाब आने की एक वजह हो सकता है। इसमें बार-बार पेशाब लगने के साथ पेशाब करते समय जलन और दर्द भी महसूस हो सकता है। यह समस्या आमतौर पर बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होती है, जिसमें ई। कोलाई बैक्टीरिया प्रमुख कारणों में से एक है। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर यूटीआई की जांच करवाएं।
ओवरएक्टिव ब्लैडर
ओवरएक्टिव ब्लैडर में ब्लैडर जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो जाता है। ऐसे में ब्लैडर के पूरी तरह भरने से पहले ही पेशाब करने की तेज इच्छा होने लगती है। ज्यादा कैफीन या शराब का सेवन, तनाव और बढ़ती उम्र इसके कुछ कारण हो सकते हैं।
प्रोस्टेट इंफेक्शन
पुरुषों में प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या भी बार-बार पेशाब आने का कारण बन सकती है। प्रोस्टेट इंफेक्शन होने पर बार-बार पेशाब आना, पेशाब करने के बाद भी ब्लैडर पूरी तरह खाली न होने का एहसास और पेशाब की धार कमजोर होना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
किडनी स्टोन
किडनी में पथरी होने पर भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इसके साथ पेशाब करते समय दर्द या जलन और कभी-कभी पेशाब में खून भी आ सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच जरूर करवाएं।
बार-बार पेशाब आने की समस्या से कैसे बचें?
अगर आपको बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है, तो आप अपनी रोजमर्रा की कुछ आदतों में बदलाव करके इस परेशानी को कम कर सकते हैं -
पानी सही मात्रा में पिएं: दिनभर में करीब 2 से 3 लीटर पानी पिएं। इसके साथ ही, पानी एक साथ ज्यादा पीने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिएं।
कुछ चीजों से दूरी बनाएं: कॉफी, चाय, कोल्ड ड्रिंक और शराब जैसे पेय पदार्थ का ज्यादा सेवन करने से बचें। इसके अलावा, बहुत तीखा खाना, खट्टे फल, टमाटर और चॉकलेट का सेवन भी कम करें।
पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करें: कीगल एक्सरसाइज करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं। इससे यूरिन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है और बार-बार पेशाब आने की समस्या कम हो सकती है।
वजन को नियंत्रित रखें: ज्यादा वजन होने पर पेट का दबाव मूत्राशय पर पड़ सकता है, जिससे बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इसलिए स्वस्थ वजन बनाए रखने की कोशिश करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
