Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weight Loss Exercise: सिर्फ 5 मिनट करें ये जापानी कसरत, महीनेभर के अंदर पिघल जाएगी तोंद की चर्बी
Belly Fat Kaise Kam Kare: पेट की चर्बी कम करने के लिए हम से कई लोग न जाने कितने नुस्खे आजमाते होंगे जिनमें से कुछ कारगर साबित होते हैं और कुछ में हल्का सा भी फर्क नजर नहीं आता है।
अगर हर नुस्खा ट्राय करने के बाद भी आपके हाथ निराशा ही लगी हैं, तो आपको इस जापानी तरीके को आजमाना चाहिए, इससे आपका बेली फैट महीनेंभर में कम हो जाएगा और आप रिजल्ट देखकर खुद आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

हम आपको आज यहां जापानी टॉवेल एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, सिर्फ 5 मिनट की इस एक्सरसाइज को करने भर से आपको रिजल्ट दिखने लगेगा। न डाइटिंग का चक्कर न जिम में पसीना बहाने के लिए घंटो खपना पड़ेगा। आइए जानते है, इस एक्सरसाइज को करने का फायदा और तरीका।
इस एक्सरसाइज को करने के फायदे
जापानी टॉवल एक्सरसाइज का आविष्कार जापानी फिजिशियन डॉ. तोशिकी फुकुत्सुद्जी ने किया गया था। इस खास एक्सरसाइज को करने से न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि ये आपके बॉडी पोश्चर को भी ठीक करके आपकी कमर को भी मजबूती देता है। इसमें रोल किए हुए टॉवेल से कमर के पास एकत्रित फैट को आसानी से कम कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज आपकी चौड़ी कमर से फैट को कम कर बॉडी को शेप में लाता है और मसल्स को टोन करता है। इसके अलावा इसे करने से आपकी स्पाइन भी सीधी होती है।

जापानी टॉवल एक्सरसाइज करने का तरीका
1. मीडियम लंबाई के टॉवल को सिलेंडरनुमा आकार में फोल्ड करें। ये कम से कम 4 इंच चौड़ा होना चाहिए।
2. अब फर्श, योगा मैट या सख्त गद्दे पर लेट जाएं और तौलिए के बनाए रोल को अपनी कमर के नीचे ऐसे रखें कि ये एकदम बैली बटन यानी आपकी नेवल के नीचे हो।
3. अब पैरों को कंधों की चौड़ाई तक खोल लें और इनको ऐसे मोड़ें कि दोनों पैरों के अंगूठे एक दूसरे को टच करें।
4. अब दोनों बाहों को पीछे की ओर ले जाते हुए हाथ खोलें। दोनों हाथों की छोटी उंगलियां आपस में टच करें।
5. इस पोजिशन में 5 मिनट तक रहें और फिर धीरे से उठकर बैठ जाएं।
शुरुआत में आपको इसको परफेक्शन के साथ फॉलो करने में दिक्कत हो सकती है लेकिन प्रैक्टिस के साथ आप इसे आसानी से कर सकेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
