Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
गर्मियों में सौंफ का शरबत पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें घर पर बनाने का तरीका
Saunf Ka Sharbat Peene Ke Fayde: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग तरह-तरह चीजों का सेवन करते हैं। कई लोग गर्मियों में धूप से बचने और शरीर को ठंडा रखने के लिए फ्रिज का ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक और जूस आदि का सेवन करते हैं। लेकिन कोल्ड ड्रिंक और जूस में अधिक मात्रा में शुगर और कैलोरी होती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है। ऐसे में, आप चाहें तो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए कुछ नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं, जैसे सौंफ का शर्बत। जी हां, सौंफ का शरबत पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने से लेकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं गर्मियों में सौंफ का शरबत पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -

शरीर को ठंडक पहुंचाए
गर्मियों में सौंफ का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। दरअसल, सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह से शरीर अंदर से ठंडा रखती है। गर्मियों में सौंफ के शरबत का सेवन करने से यह पेट की गर्मी और जलन से भी राहत मिलती है। इसके नियमित सेवन से शरीर का तापमान सामान्य रहता है और लू से बचाव में मदद मिलती है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
गर्मियों में सौंफ के शरबत का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
गर्मियों में सौंफ का शरबत पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम और अन्य वायरल संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
गर्मियों में सौंफ के शरबत का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह भूख को कंट्रोल करता है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
बॉडी को डिटॉक्स करे
गर्मियों में सौंफ के शरबत का सेवन करने से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। यह लिवर को साफ करता है और रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है।
कैसे बनाएं सौंफ का शरबत?
सौंफ का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच सौंफ को 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद इसे मिक्सी में डालें और उसमें चीनी, काला नमक और पुदीने की पत्ती डालकर अच्छी तरह पीस लें। अब इस पेस्ट को एक गिलास ठंडे पानी में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसमें ऊपर से नींबू का रस डालकर मिलाएं। आपका हेल्दी और टेस्टी सौंफ का शरबत तैयार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
