Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप कर सकते हैं ये 5 सीड्स
सीड्स साइज में भले ही छोटे हों, लेकिन हेल्थ के लिए ये सुपरफूड की तरह काम करते हैं। कई तरह के आवश्यक विटामिन, मिनरल्स, फैटी एसिड व फाइबर आदि से भरपूर बीज सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। सीड्स के सेवन का एक लाभ यह होता है कि यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप करने में मदद करते हैं। जिसके कारण आपको हेल्थ वेट मेंटेन करने में मदद मिलती है। साथ ही, जब आपका बॉडी वेट सही होता है तो इससे आपका अन्य भी कई बीमारियों से काफी बचाव होता है।
यूं तो सीड्स में कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी सेहत को लाभ पहुंचाते हैं और दिल से लेकर दिमाग पर अपना पॉजिटिव असर डालते हैं। लेकिन इनके कारण जब मेटाबॉलिज्म बूस्टअप होता है तो इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ सुधरती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सीड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करने में मदद कर सकते हैं-

अलसी के बीज
अलसी के बीजों को मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करने और वजन कम करने में बेहद ही प्रभावी माना गया है। दरअसल, ये फाइबर रिच होते हैं, जो आपको लंबे समय तक फुल रखते हैं और धीरे-धीरे आपका वजन कम होना शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं, अलसी के बीजों में ओमेगा 3 एस फैटी एसिड, हेल्दी ऑयल और लिग्नन्स भी पाया जाता है। जिसके कारण ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के साथ-साथ पाचन में सुधार करने और कब्ज आदि की समस्या से राहत दिलाते हैं। अलसी के बीज के सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होने लगता है। आप इन्हें रोस्ट करके व पीसकर अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
चिया सीड्स
पिछले कुछ समय से चिया सीड्स को लोग काफी पसंद करने लगे हैं। हालांकि, ये हेल्थ के लिए भी उतने ही लाभदायक है। चिया सीड्स में मुख्य रूप से फाइबर होता है। साथ ही, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और कई मैक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और वजन घटाने में बेहद ही मददगार साबित होते हैं। चिया सीड्स हेल्थ के लिए अच्छे हैं, लेकिन इन्हें कभी भी ऐसे ही नहीं खाना चाहिए। इससे ये आपके पाचन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमेशा इन बीजों को कुछ देर के लिए पानी या दूध में सोक करके रखना चाहिए। इससे ये जेल जैसे हो जाते हैं। इसके बाद आप इन्हें अपनी डिश या स्मूदीज आदि में शामिल कर सकते हैं।
सूरजमुखी के बीज
काले और सफेद सूरजमुखी के बीज अत्यधिक पौष्टिक होते हैं। इनमें विटामिन ई, विटामिन बी, प्रोटीन और मोनोअनसैचुरेटेड वसा होते हैं जो आपको कई तरह से हेल्थ बेनिफिट प्रदान करते हैं। जब आप रोजाना आधा चम्मच सूरजमुखी के बीज को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और साथ ही साथ, वजन भी कम होता है। आप इन बीजों को ऐसे ही खा सकते हैं या फिर अपने सलाद व सब्जी आदि में स्प्रिंकल भी कर सकते हैं।
सब्जा के बीज
सब्जा के बीज वास्तव में पवित्र तुलसी के बीज हैं जिसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं। साथ ही साथ, इनमें सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करने में मदद करता है। आप सब्जा के बीज को कई तरीकों से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज के कई फायदे हैं। इनमें किसी भी अन्य बीज की तुलना में अधिक जिंक होता है, जो फैट बर्निंग के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही साथ, जिंक शरीर को अधिक टेस्टोस्टेरोन उत्पन्न करने में भी मदद करता है जो मसल्स बिल्डअप में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही साथ, इसमें आवश्यक फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होते हैं, जो आपके ब्लड वेसल्स और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं। कद्दू के बीज में फाइबर कंटेंट भी अधिक होता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करके आपकी बॉडी को शेप में लाने में मदद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
