Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
सुबह उठते ही खा लें कच्चे लहसुन की 2 कली, शरीर की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
Kacha Lahsun Khane Ke Fayde: लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल दाल या सब्जी में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में लहसुन का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। जी हां, लहसुन सदियों से अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बायोटिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की दो कलियां खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के फायदों के बारे में विस्तार से -

इम्यूनिटी बूस्ट करे
सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की दो कली का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। नियमित ररूप से इसका सेवन करने से आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
पाचन तंत्र में सुधार करे
सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। यह पाचन एंजाइम्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जिससे गट हेल्थ में सुधार हो सकता है। इसके नियमित सेवन से गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
दिल को रखे स्वस्थ
सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एलिसिन नामक कंपाउंड मौजूद होता है, जो ब्लड वेसल्स को आराम पहुंचाता है और उन्हें चौड़ा करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
बॉडी को डिटॉक्स करे
सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करने से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है, जिससे लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इससे शरीर हेल्दी और एनर्जी से भरपूर रहता है।
कैसे करें सेवन?
सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 2 कलियों को अच्छी तरह चबाकर खाएं। ऊपर से एक गिलास गुनगुना पानी पी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
