Latest Updates
-
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत
Benefits Of Soaked Raisins: सुबह की शुरुआत अच्छी हो, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। खासतौर पर, अगर सुबह का खानपान सही हो, तो दिनभर सुस्ती नहीं महसूस होती है और सेहत भी अच्छी रहती है। ऐसे में, अक्सर बड़े-बुजुर्ग सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने की सलाह देते हैं। जी हां, अगर आप किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें, तो इससे सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने के फायदों के बारे में विस्तार से -

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
एनीमिया से छुटकारा दिलाए
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें आयरन और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी की समस्या दूर हो सकती है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
नियमित रूप से सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
शरीर को एनर्जी दे
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। दरअसल, इसमें ग्लूकोज और फ्रूक्टोज मौजूद होता है, जिससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। ऐसे में, सुबह इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications