Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
जांघ का फैट कम करने के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
Exercise For Thigh Fat: सुडौल और अट्रैक्टिव बॉडी पाने किए चाहत हर व्यक्ति की होती। लेकिन कमर, हाथ, चेहरे और पैरों पर जमा फैट आपके कॉन्फिडेंस को गिरा देते हैं। खासकर जिन लोगों की जांघें काफी मोटी होती हैं, उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। मोटी और थुलथुली जांघों के कारण कई लोग अपने पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं। इतना ही नहीं, अगर थाई फैट बहुत अधिक बढ़ जाए, तो व्यक्ति को उठने-बैठने में भी दिक्कत होने लगती है। अगर आप भी जांघों पर जमा फैट छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रोजाना कुछ एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे जांघों पर जमा फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

स्क्वाट्स
इसे करने के लिए अपने पैरों को बराबर दूरी पर खोलकर खड़े हो जाएं।
अब अपने दोनों हाथों को सामने की ओर आपस में जोड़ें और फिर नीचे की तरफ बैठें।
इसके बाद फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।
इसके 15 के 3 सेट करें।
ग्लूट ब्रिज
ग्लूट ब्रिज पेल्विक फ्लोर मसल्स, ग्लूट्स, कोर मसल्स और हिप्स को मजबूत करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।
इसके करने के लिए जमीन पर पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं।
अपने घुटनों को मोड़ें और पैरों को कूल्हों की चौड़ाई पर रखें। अपने हाथों को शरीर के बगल में रखें।
अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।
ग्लूट्स और पेल्विक फ्लोर मसल्स को टाइट करें और इस स्थिति में 5-10 सेकंड तक बने रहें।
फिर धीरे-धीरे हिप्स को वापस जमीन पर लाएं।
इसके 10-15 के 3 सेट करें।
लंजेस
इसे करने के लिए आप जमीन पर खड़े हो जाएं।
फिर अपने एक पैर के आगे रखें और घुटने से मोड़ते हुए नीचे जाएं।
फिर अपनी एड़ी पर दबाव डालें और वापस प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को दोनों पैरों से दोहराएं।
लेग लिफ्ट
इसे करने के लिए आप जमीन या बेड पर करवट लेकर लेट जाएं।
अब अपने बाएं पैर को उठाकर करीब 60 डिग्री तक ले जाएं।
फिर धीरे-धीरे पैर को नीचे लाएं। ऐसा कम से कम 10 बार करें।
उसके बाद करवट बदलकर दूसरे पैर के साथ भी इस प्रक्रिया को दोहराएं।
लेग रेज
इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर एक तरफ लेट जाएं और ऊपरी पैर को सीधा रखें।
अपने ऊपरी पैर को तब तक उठाएं जब तक कि यह आपके निचले पैर से लगभग 45 डिग्री के कोण पर न हो जाए।
धीरे-धीरे अपने ऊपरी पैर को ऊपर उठाएं, जब तक वह आपके निचले पैर से लगभग 45 डिग्री के कोण पर न हो जाए।
फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को दोनों पैरों से दोहराएं।
इसके 10-15 के 3 सेट करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications