Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सर्दियों में बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
Foods For High Blood Pressure: सर्दियों के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या सर्दियों में काफी बढ़ जाती है। दरअसल, जब बाहर ठंड होती है, तो शरीर में ब्लड वेसल्स शरीर के अंदर गर्मी और टेम्पेरेचर को बनाए रखने के लिए सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में ब्लड फ्लो को बनाए रखने के लिए अधिक फोर्स में जरूरत पड़ती है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। यदि समय रहे हाई बीपी को कंट्रोल न किया जाए, तो यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में, सर्दी में बीपी को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए है। आज इस लेख में डाइट्रिफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले फूड्स के बारे में विस्तार से -

मूली
सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप मूली का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। आप मूली के सलाद से लेकर मूली की भुर्जी तक, कई तरह से इसका सेवन कर सकते हैं।
गाजर
गाजर भी बीपी को कंट्रोल करने में मदद करती है। दरअसल, इसमें पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। 2023 में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन लगभग 100 ग्राम गाजर खाने से हाई बीपी की संभावना 10% कम हो जाती है। आप गाजर का सेवन सलाद, सब्जी, सूप या जूस के तौर पर कर सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, बथुआ और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां पोटेशियम से भरपूर होती हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें।
चुकंदर
सर्दियों में हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। दरअसल इसमें विटामिन-बी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आप सर्दियों में चुकंदर का सेवं सलाद, सूप और सब्जी के रूप में कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
लहसुन
सर्दियों में लहसुन का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें एलिसन नामक तत्व मौजूद होता है, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट 1-2 लहसुन की कलियों को पानी के साथ लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
