Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए खाएं ये 5 फल, लू और डिहाइड्रेशन से भी होगा बचाव
Best Fruits For Summers In Hindi: गर्मी शुरू होते ही शरीर जल्दी गर्म होने लगता है और थकान भी ज्यादा महसूस होती है। तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन शरीर की ऊर्जा को कम कर देते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही खानपान भी उतना ही जरूरी है। खासकर, डिहाइड्रेशन और लू से बचने के लिए फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. जी हां, कुछ फल ऐसे होते हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि गर्मियों में कौन से फल खाने चाहिए, तो यह लेख आपके लिए है. आज हम आपको ऐसे 5 फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मी में शरीर को ठंडक देते हैं. तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

तरबूज
गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज सबसे बेहतरीन फलों में से एक माना जाता है। इसमें लगभग 90% से ज्यादा पानी होता है, जो डिहाइड्रेशन से बचाव करता है और तेज गर्मी में तुरंत राहत देता है। तरबूज सिर्फ ठंडक ही नहीं देता, बल्कि इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद लाइकोपीन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
खरबूजा
खरबूजा गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाला एक बेहतरीन फल माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होने के साथ-साथ फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, खरबूजे में विटामिन-ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह शरीर की गर्मी को कम करने के साथ-साथ थकान को दूर करता है और आपको दिनभर फ्रेश महसूस कराता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
खीरा
खीरा गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए सबसे आसान और असरदार विकल्प है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर की गर्मी को कम करने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से पाचन बेहतर रहता है, पेट हल्का महसूस होता है और शरीर में ताजगी बनी रहती है। साथ ही, इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को भी हाइड्रेट और हेल्दी बनाए रखने में सहायक होते हैं।
लीची
लीची एक ऐसा फल है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है। इसमें पानी और नैचुरल शुगर मौजूद होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। लीची खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और लू से बचाव में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है. इसके सेवन से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है. हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
संतरा
संतरा गर्मियों में खाने के लिए एक बेहतरीन फल है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करके संक्रमण से बचाने में मदद करता है। साथ ही, इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और गर्मी में ताजगी महसूस होती है। नियमित रूप से संतरा खाने से शरीर हल्का, एक्टिव और एनर्जेटिक बना रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
