Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Boiled Egg vs Omelette: उबला अंडा या आमलेट, जानें सेहत के लिए क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद
Boiled Egg vs Omelette अंडा हमारे के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत होने की वजह से लोग नाश्ते में उबले हुए अंडे या फिर ऑमलेट जरुर बनाकर खाएं। इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हालांकि सभी अलग-अलग तरीकों से अंडे खाना पसंद करते हैं।
कुछ लोग उबला अंडा पसंद करते हैं तो वहीं कुछ आमलेट खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों में से ज्यादा फायदेमंद क्या है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं।

ऑमलेट
ऑमलेट बनाने के लिए तेल या बटर का इस्तेमाल किया जाता है और इससे ही ऑमलेट पकता है। तेल या बटर डलने की वजह से इसमें कैलोरी बढ़ जाती है। इससे साफ है कि तेल की वजह से यह बॉइल्ड एग से ज्यादा कैलोरी वाला खाना होता है। ऐसे में आप अपनी कैलोरी की आवश्यकता के हिसाब से देख सकते हैं कि आपको ऑमलेट खाना चाहिए या नहीं। हालांकि, ऑमलेट में तेल के साथ ही कई तरह की सब्जियां भी डलती हैं, इससे ऑमलेट में पोषक तत्वों की मात्रा भी बढ़ जाती है।
उबले हुए अंडे
नाश्ते में उबला अंडा खाने के कई फायदे हैं। पहले तो, इसे खाने से सीधे आपके शरीर में इसके तमाम न्यूट्रिशन पहुंचते हैं। इसके अलावा उबले अंडे में एक्स्ट्रा कोई भी फैट और ऑयल नहीं जोड़ा जाता।
ऑमलेट या उबला हुआ अंडा, नाश्ते में क्या है ज्यादा बेहतर
ऑमलेट और उबले हुए अंडे में से, नाश्ते के लिए सबसे अच्छा विकल्प है उबला हुआ अंडा। दरअसल, उबला हुआ अंडा खाना रोज ऑमलेट खाने से बेहतर है। इससे शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा उतनी नहीं बढ़ेगी, जितनी कि ऑमलेट खाने से बढ़ सकती है। तो, ऑमलेट खाने का मन है तो, हाफ फ्राई खाएं या फिर उबला हुआ अंडा ही खा लें।
पर अगर आपको दिल की बीमारी या फिर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो नाश्ते में अंडा खाने से बचें। इसकी जगह आप कुछ अन्य विकल्पों का चुनाव करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











