Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Multi Organ Failure: प्रोड्यूसर धीरजलाल शाह की मल्टी आर्गन फेलियर से हुई मौत, जानें कैसे करें इसकी पहचान
हिंदी फिल्म जगत के मशहूर प्रोड्यूसर धीरजलाल शाह का निधन हो गया है। मल्टी आर्गन फेलियर के कारण उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। धीरजलाल शाह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों जैसे हीरोः लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, गैम्बलर, विजयपथ को प्रोड्यूस किया था। उन्हें कोविड हुआ था, जिसके बाद उन्हें फेफड़ों की समस्या हो गई। साथ ही साथ, इससे उनकी किडनी और दिल पर भी असर पड़ा। ऐसे में मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनकी डेथ हो गई।
मल्टी आर्गन फेलियर एक सीरियस मेडिकल कंडीशन है, जिसमें व्यक्ति के दो या दो से अधिक अंग पर्याप्त रूप से कार्य करने में विफल हो जाते हैं। हालांकि, इसके लक्षणों को पहचानकर और बचाव के उपायों को अपनाकर खुद का लंबे समय तक ख्याल रख सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में मल्टी आर्गन फेलियर के लक्षणों और उससे बचाव के उपायों के बारे में बता रहे हैं-

मल्टी आर्गन फेलियर के लक्षण
जब व्यक्ति के मल्टी आर्गन फेलियर हो जाते हैं तो ऐसे में कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं-
•व्यक्ति के मूत्र उत्पादन में कमी हो सकती है। यह किडनी की विफलता का संकेत हो सकता है।
•कई बार व्यक्ति को सांस लेने में समस्या हो सकती है। यह फेफड़ों की विफलता या फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने का संकेत हो सकता है। फेफड़े प्रभावित होने पर सांस लेने में कठिनाई हो सकती है, जिससे ब्लड में ऑक्सीजन लेवल कम हो सकता है।
•कभी-कभी व्यक्ति को भ्रम या मानसिक रूप से भटकाव हो सकता है। यह आपके मस्तिष्क की शिथिलता का संकेत हो सकता है।
•अगर आपको पीलिया हो गया है और स्किन और आंखों में पीलापन नजर आ रहा है तो यह लिवर की खराबी का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर की विफलता के कारण शरीर में बिलीरुबिन का निर्माण होता है, जिससे त्वचा और आंखों में पीलापन आ सकता है।
•जब मल्टी आर्गन फेल होते हैं तो इससे कई अंग सही तरह से काम नहीं कर पाते हैं। जिससे व्यक्ति को कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
•गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रणाली की खराबी के कारण पेट में दर्द, सूजन या मतली हो सकती है।
•अगर आपकी दिल की धड़कन नियमित नहीं है या फिर सीने में दर्द हो रहा है, तो यह हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है। इससे लो ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हो सकती है।

मल्टी आर्गन फेलियर से कैसे बचें
अगर आप मल्टी आर्गन फेलियर से बचना चाहते हैं तो कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। मसलन-
•हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। हेल्दी वजन बनाए रखें और नियमित रूप से वर्कआउट करें। बैलेंस डाइट लें। इससे आप कई क्रॉनिक डिसीज जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हृदय रोग से बच सकते हैं।
•समय-समय पर रेग्युलर हेल्थ चेकअप करवाते रहें। इससे आपको अपनी हेल्थ कंडीशन का पता चलता रहेगा और आप समय रहते खुद का अधिक बेहतर तरीके से ख्याल रख पाएंगे।
•कोशिश करें कि आप शराब या नशीली दवाओं का सेवन सीमित रखें। ये आपके लिवर, किडनी या हार्ट को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
•कभी भी खुद से कोई दवा ना लें। हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही इसे लें। कभी-कभी कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट से आपके शरीर के अंगों पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।
•किडनी फंक्शन को सपोर्ट करने और डिहाइड्रेशन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए अपने वाटर इनटेक का खास ख्याल रखें। इससे बॉडी आर्गन की फंक्शनिंग सही तरह से होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications