Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Weight Loss Food: छोले या राजमा, दोनों में से वेटलॉस के लिए क्या है बेहतर विकल्प?
Chole vs Rajma: जब भी घर में छोले-चावल और राजमा -चावल बनते हैं तो इसे खाने वालों के शौकीन लोग उस दिन स्वाद के चक्कर में जरुरत से ज्यादा ही खा लेते हैं। लेकिन कई लोग इस टेस्टी कॉम्बो को सिर्फ इसलिए खाने जी मार देते हैं कि क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे ब्लोटिंग होगी और वेट बढ़ जाएगा।
मगर आपको एक बात बता देते हैं कि अगर आप सिर्फ वजन बढ़ने के वजह से इसे खाने से बचते हैं, तो ये आपकी भूल है। छोले और राजमा प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से वेट नहीं बढ़ता है बल्कि ये वेटलॉस में हेल्प करता है। अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि दोनों में से वजन कम करने के क्या बेहतर है, राजमा या फिर छोले। तो आइए जानते हैं वेटलॉस के लिए आपको कौन सा ऑप्शन चुनना चाहिए।

1 कप राजमा में कितनी न्यूट्रिशियन वेल्यू होती है?
- 564 कैलोरी
- 24 ग्राम प्रोटीन
- 1.3 ग्राम फैट
- 10 ग्राम कार्बोहायड्रेट
- 234 ग्राम कैल्शियम
- 13 mg आयरन
- 229 mg मैग्नीशियम
- 4 mg जिंक

1 कप छोले में कितनी न्यूट्रिशियन वेल्यू होती है?
- 597 कैलोरी
- 19 ग्राम प्रोटीन
- 4 ग्राम फैट
- 60 ग्राम कार्बोहायड्रेट
- 172 mg कैल्शियम
- 10 mg आयरन
- 188 mg मैग्नीशियम
- 2.5 mg जिंक
दिल को रखें तंदरुस्त
छोले और राजमा को खाने से बहुत फायदे मिलते हैं। दोनों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। राजमा और छोले खाने से हार्ट संबंधी बीमारियां नहीं होती है। नियमित इनका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

राजमा करता है शुगरको नियंत्रित
राजमा ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने में प्रभावी होते हैं क्योंकि वे प्रोटीन, फाइबर और धीमी गति से टूटने वाले कार्ब्स से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, राजमा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या खाएं?
राजमा और छोले दोनों ही काफी मात्रा में पोषक तत्त्व पाए जाते हैं, लेकिन दोनों की न्यूट्रिशियन वेल्यू में अंतर भी है। अगर बात वेटलॉस की है, तो वजन घटाने के लिए आपको राजमा का सेवन करना चाहिए। इसकी वजह है कि छोले में राजमा यानी किडनी बींस की तुलना में ज्यादा कैलोरी और फैट होता है। वहीं प्रोटीन के मामले में भी राजमा, छोले को पछाड़ देता है।
इसलिए राजमा में छोले ही तुलना में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। जो लोग नॉन वेज नहीं खाते हैं उन्हें भी प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए राजमा का सेवन कर सकते हैं। राजमा में फाइबर ज्यादा होता है जो वेटलॉस में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
