Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Diabetes: इडली या पोहा? डायबिटीज मरीजों के लिए दोनों में से ज्यादा हेल्दी ब्रेकफास्ट क्या है?
Poha vs Idli : पोहा सबसे अच्छा नाश्ता है क्योंकि इसमें लगभग 70 प्रतिशत स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट और 30 प्रतिशत तक फैट शामिल होता है। "इसमें मौजूद फाइबर खून में शुगर को धीरे-धीरे और लगातार रिलीज करने का काम करता है, इससे खाने से अचानक से शुगर लेवल में उछाल नहीं आता है।
इसीलिए अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करना चाहते हैं तो चावल, इडली या डोसा के बजाय पोहा खाना हेल्दी ऑप्शन है। इसके अलावा सबसे बड़ी बात इसे खाने से आपको भारीपन और सुस्ती का अहसास भी नहीं होगा, जबकि चावल खाते ही आपको नींद आने लगती है।

आयरन किसमें ज्यादा?
वेट लॉस कर रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में आयरन पर भी ध्यान रखना जरुरी है। आयरन ना केवल आपके शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है, बल्कि यह भूख को रेग्युलेट करता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। पोहे में इडली की तुलना में आयरन की मात्रा अधिक होती है। जबकि इडली पोलिश चावल से बनती है जिसमे आयरन की मात्रा कम पाई जाती है। अगर ज्यादा आयरन वेल्यू की बात करें, तो पोहा आपके लिए सही आहार हैं।
कार्ब्स कंटेंट
वेट लॉस के दौरान अगर आप सिंपल कार्ब्स का सेवन करते हैं तो इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, साथ ही में ये वजन घटाने में भी मदद करता है। ऐसे में वेट लॉस के लिए सिंपल कार्ब्स की जगह फाइबर से भरे खाने का अगर आप चयन करते है तो पोहा इडली से ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। यह लम्बे समय तक पेट को भरा रखने के साथ आपको भूख का भी अहसास नहीं होने देती है।

पोहा और नींबू
अक्सर आप जब भी घर में पोहा बनाते है तो उसमे स्वाद के लिए नींबू अवश्य डालते हैं और नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स होता है। इसके अलावा पोहे में करी पत्ते का तड़का लगाने के वजह से भी ये दिल को भी स्वस्थ रखता है। बात अगर इडली की करें तो उसमे प्रोटीन नहीं होता है। एक बार जब आप इसे सांभर के साथ मिलाते हैं, तभी आपको इससे पूरा प्रोटीन मिलता है।
दोनों में से क्या है बेस्ट?
ऐसे में अब आप समझ गए होंगे की पोहा और इडली दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन अगर आप डायबिटीक हैं, तो पोहा आपके लिए इडली से बेहतर ऑप्शन हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications