Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
'एवैंडिया' दवा पर प्रतिबंध की मांग
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय के अनुमान के मुताबिक इस दवा की वजह से ब्रिटेन में प्रत्येक वर्ष 1,000 अतिरिक्त दिल के दौरे पड़ते हैं। 'ब्रिटिश मेडीकल जर्नल' के मुताबिक 'यूरोपियन मेडीसिन्स एजेंसी' ने साल 2000 में टाइप 2 प्रकार के मधुमेह के मरीजों में इलाज के लिए एवैंडिया के इस्तेमाल को स्वीकृति दी थी।
दुनियाभर में इस दवा की 1.5 अरब पाउंड से ज्यादा की बिक्री होती है। ब्रिटेन में पिछले साल चिकित्सकों ने 10 लाख से ज्यादा लोगों को यह दवा लेने की सलाह दी। इस तरह यहां तीन करोड़ पाउंड की दवा की बिक्री हुई। इसके इस्तेमाल के प्रति चेतावनी जारी होने और चिंताएं बढ़ने के बाद ब्रिटेन में दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार समिति ने तीन महीने पहले इसके इस्तेमाल की अनुमति वापस ले ली।
चिकित्सकों को इसके प्रति चेतावनी जारी कर दिए जाने के बावजूद मरीजों को इसकी जानकारी नहीं दी गई है और हजारों लोग अब भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दवा को बनाने वाली कंपनी 'ग्लैक्सोस्मिथक्लिन' का कहना है कि व्यापक अनुसंधान से पता चला है कि यह दवा सुरक्षित और असरकारक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications

