Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मधुमेह में किन-किन अंगों पर पड़ता है भंयकर प्रभाव

ऑंखें जा सकती हैं-
क्या आपको पता है कि आंखों को डायबिटीज़ से कितना खतरा हो सकता है। इससे आप अंधे भी हो सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज है और आंखों को रौशनी भी कम है तो आप रेगुलर अपनी आंखों का चेकअप करवाएं। साथ ही इस बीमारी की खबर अपने डॉक्टर को जरुर दें। बेहतर होगा कि आप अपनी बीमारी का इलाज समय से करवा लें क्योकि आंखों की इस बीमारी का जल्द पता लगाना थोडा मुश्किल होता है।
पैर को होता है भारी नुक्सान-
मधुमेह में पैरों की समस्या होना आम बात है, इस बीमारी में सबसे पहला असर इसी पर पडता है। इसमें पैर की नसें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं जिससे रोगी को चोट लग जाने के बाद भी कोई असर नहीं पडता। यही नहीं इसमें खुन का दौरा धीरे धीरे होने लगता है जिससे पैर में लगी हुई चोट काफी दिनों के बाद ठीक होती है। इसके अलावा पैरों में संक्रमण भी हो जाता है और यह फैलते फैलते इतरा बढ जाता है कि कभी कभी रोगी को अपने पैर से भी हाथ धोना पड जाता है। पैर अगर लाल हों, बिना मतलब का दर्द, सूजन, अल्सर, पैर के रंग में बदलाव, यह सभी होना खतरे की घंटी है। यह सब तभी होता है जब रोगी के पैरों में ठीक से खुन न पहुंच रहा हो।
किडनी हो सकती है फेल-
मधुमेह में किडनियों पर असर का पता जरा देर से पता चलता है, इस बीमारी में रोगी को यूरीन टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है। यह देखने के लिए कि कहीं मूत्र में प्रोटीन और खून का रिसाव तो नहीं होता। अगर यूरीन में ज्यादा प्रोटीन की मात्रा मिली होती हे तो इससे किडनी फेल होने का खतरा रहता है।
यह बहुत जरुरी है कि आप जल्द से जल्द अपना चेकअप करवा लें अन्यथा मधुमेह जैसी बीमारी आपको काफी गंभीर नुक्सान पहुंचा सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
